Skip to main content

पर्यावरण को संतुलित करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा-देवपाल सिंह राठी

 जाट महासभा ने किया पर्यावरण यात्रा का स्वागत


हरिद्वार। जाट महासभा पंचपुरी के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सुरेश आर्य के नेतृत्व में आयोजित पर्यावरण यात्रा का हरिद्वार पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। होटल गैंग तरंग में भव्य स्वागत किया गया जिसका यात्रा का समापन देहरादून में निर्माणाधीन जाट भवन पर होगा। पर्यावरण यात्रा में अलग-अलग प्रदेशों के पर्यावरण शामिल हैं। हाईवे स्थित होटल में स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जाट महासभा पंचपुरी के अध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी ने कहा कि पर्यावरण देश की मूल समस्याओं में से एक है। प्रत्येक वर्ष देश की राजधानी दिल्ली प्रदूषण के सभी रिकार्ड तोड़ रही है। सरकार द्वारा सभी उपाय करने पर भी प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। इस पर सभी को मिल कर काम करना होगा। जिससे पर्यावरण को संतुलित किया जा सके। महामंत्री देवेंद्र कुंडु ने कहा कि सुरेश आर्य के नेतृत्व में निकाली जा रही पर्यावरण यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। पर्यावरण यात्रा का नेतृत्व कर रहे सुरेश आर्य ने वीआईपी घाट का नाम पुनः चौधरी चरण सिंह घाट कराए जाने के लिए जाट महासभा के अध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी व महामंत्री देवेंद्र कुंडु को पटका व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही जाट समाज का इतिहास लिखने वाले चौधरी संसार सिंह के पड़पौत्र शक्ति वर्धन, आदित्य वर्धन और अनुपम वर्धन को भी पटका पहना कर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चौधरी कृष्ण सिंह गाल्यान,नमन गाल्यान, निपेंदर काकरान,धीर सिंह,ईश्वर सिंह,रविन्द्र पाल आर्य,सुनील चौधरी, महीपाल सिंह,अक्षय गौतम,डा.हरीश कुमार,मित्रपाल मलिक,अनंगपाल राठी,योगेन्द्र पाल राणा,जीत सिंह ढिल्लो, हुकम सिंह राठी, नरेंद्र सिंह, केपी सिंह,रकम सिंह,ऋषिपाल सिंह,आईपी तोमर,डा.नवबहार सिंह, सतेन्द्र सिंह,वासन सिंह,रविन्द्र मलिक,अनंगपाल सिंह,निरंकार सिंह,हरपाल सिंह,मोहित ढाका, राजबीर सिंह पंवार,हरमेंद्र सिंह,बिजेंद्र सिंह हुड्डा,सुदेश चौधरी,आदित्य वर्धन,शक्ति वर्धन,अनुपम वर्धन,योगेश राणा आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।