Skip to main content

श्रीकृष्ण की लीलाओं के पीछे छिपा है गूढ़ रहस्य-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री

 


हरिद्वार। श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में मारुति वाटिका जगजीतपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का श्रवण कराते हुए भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के पीछे कोई गूढ़ रहस्य छिपा हुआ है। इस बात को समझना चाहिए कि भगवान ने माखन चोरी एवं चीर चोरी क्यों की। शास्त्री ने बताया बृजवासी मथुरा जाकर सारा दूध,दही और मक्खन बेच आते थे। जिससे बृजवासी बालकों को दूध,दही,मक्खन नहीं मिल पाने से वे कमजोर हो रहे थे। जबकि मथुरा में कंस एवं कंस के साथी राक्षस दूध,दही,मक्खन खाकर पहलवान हो रहे थे। भगवान श्रीकृष्ण चाहते थे कि बृजवासी बालकों का बल बढ़े। जिससे वे कंस का राक्षसों का मुकाबला कर सके। इसके लिए श्रीकृष्ण ने योजना बनाई कि गोपिकाओ के घरों में जाकर बृजवासी बालकों को दूध दही माखन खिलाया जाए। जिससे बालकों का बल बढ़ा और एक-एक कर अघासुर, बकासुर,कंस जैसे अनेक राक्षसों का संहार किया। शास्त्री ने बताया कि इसी प्रकार भगवान की गोपियों के संग चीरहरण लीला के पीछे प्रयोजन यह था कि जब गोपिकाएं जमुना में स्नान करती थी तो कंस के राक्षस उन्हें छिप कर देखते थे और पकड़ कर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते थे। चीरहरण लीला के माध्यम से कन्हैया ने सभी को शिक्षा दी कि स्नान करते समय,दान देते समय,सोते समय,चलते फिरते समय बिना वस्त्रों के नहीं रहना चाहिए। शास्त्री ने बताया कि कृष्ण ने जिस समय गोपियों के संग चीर हरण लीला की। उस समय पर कृष्ण की अवस्था मात्र 6 वर्ष थी। 6 वर्ष का बालक किसी के वस्त्र चुरा कर क्या करेगा। बाल लीलाओं का श्रवण कराने के साथ कथाव्यास ने गोवर्धन महोत्सव की कथा का भी श्रवण कराया और सभी भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पण किए। इस अवसर पर मुख्य जजमान पुष्पा चौहान,बृजपाल सिंह चौहान,इंदु चौहान, संजय चौहान,अनिमेष चौहान,रोहन चौहान,रेखा शर्मा,आरएस सूत,नूर सूत,सौरभ,डा.विनय कुमार गुप्ता,मंजू चौहान,पवन चौहान,ममता चौहान,राज चौहान,रिया चौहान, राजीव चौहान, अर्पित चौहान,हर्षित चौहान,ध्रुव चौहान,रेवांश चौहान,कुनाल चौहान,शालिनी ठाकुर,रेखा शर्मा, कल्पना, नूतन शर्मा,अलका,मंजू,स्वाति आदि ने भागवत पूजन किया और कथाव्यास से आशीर्वाद लिया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।