Skip to main content

शांतिकुंज में खेल प्रतिभा परिष्कार महोत्सव-2024 का आयोजन

 


हरिद्वार। गायत्री परिवार के केन्द्र शांतिकुंज में दो दिवसीय खेल प्रतिभा परिष्कार महोत्सव -2024 का आयोजन हुआ। महोत्सव का शुभारंभ शांतिकुंज के श्रीरामपुरम् के मैदान में बॉलीवाल से हुआ। बॉलीवाल में देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ.चिन्मय पण्ड्या एवं अजय त्रिपाठी की टीम के बीच के मैत्री मैच खेला गया। वासंती उल्लास के साथ होली पर्व की पूर्व संध्या में हुए रस्साकसी में 80वर्ष आयु पार कर चुके लोगों में भी युवाओं जैसा उत्साह दिखा और अपनी टीम के साथ रस्सी खींचने में पूरजोर मेहनत की और वे विजयी भी हुए। इन खेलों में पूरा शांतिकुंज परिवार शामिल रहा।गायत्री परिवार के अभिभावकद्वय डॉ.प्रणव पण्ड्या -श्रद्धेया शैलदीदी के मार्गदर्शन एवं शैफाली दीदी की अगुवाई में बहिनों ने मेंहदी, निशाने बाजी,दिमाग का दही,राधा मटकी दौड़,कुर्सी दौड़,टंग ट्विस्ट,रस्साकसी,सूईधागा पिरोना, एक्सन सांग आदि प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक अपना हूनर दिखाया। बहिनों का उत्साहवर्धन करते श्रद्धेया शैलदीदी ने अपने संदेश में कहा कि जीवन एक खेल है,उसे खेल की तरह जीना चाहिए। जिसके मन में सदा उत्साह उमंग और उल्लास भरा रहे, वही युवा है। जो काम करने में सदा उत्सुक और सक्रिय रहते हैं, वे युवा हैं। शैफाली दीदी ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक व मानसिक विकास में मदद करता है। खेल तनाव को दूर करने का सबसे बेहतर माध्यम है। खेल के माध्यम से जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। इस अवसर पर देश-विदेश से आये गायत्री साधकों,शांतिकुंज कार्यकर्त्ता तथा देवसंसकृति विश्वविद्यालय परिवार के प्रतिभागियों का उत्साह संवर्धन किया। इस खेल प्रतियोगिताओं में शांतिकुंज के अनेक वरिष्ठों ने भाग लिया।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।