Skip to main content

21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा-पुष्कर सिंह धामी

 मुख्यमंत्री हुये पंच कुण्डीय होमात्मक श्रीमहारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल 


हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जीवनदीप आश्रम में चल रहे पंच कुण्डीय होमात्मक श्रीमहारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होकर यज्ञ में आहूति दी। मुख्यमंत्री ने भगवान रूद्र से राज्य,देश एवं विश्व कल्याण की कामना। इस अवसर पर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया व प्रतिभागी यजमान समूह ने स्मृति स्वरूप त्रिशूल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने यज्ञ अनुष्ठान में प्रतिभाग करने वाले यजमान व यज्ञ को सम्पादित कराने वाले आचार्यों एवं सहयोगी व्यक्तियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी महाराज की प्रशंसा करते हुए कहा कि महाराज एवं बड़े भाई का आशीर्वाद समय समय पर मिलता रहता है और स्वामी समय-समय पर उत्साह वर्धन भी करते हुए जन कल्याण हेतु मार्गदर्शन भी मिलता रहता है। उन्होंने कहा कि स्वामी का सम्पूर्ण जीवन भारत माता को समर्पित है,धर्म को समर्पित है,विश्व कल्याण के उद्देश्य से यज्ञ को आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश भारत विश्व का सिरमौर,विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। उन्हेंने कहा कि भगवान महादेव की कृपा से निश्चित ही 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। भगवान महादेव का यज्ञ एवं आराधना पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा,पूर्व विधायक कुॅवर प्रणब चैम्पियन,दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी,जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल,एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ,उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, आईएएस ट्रेनी दीपक सेठ,संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शासनी, नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ल,भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति सहित मनीष सैनी,रोमा सैनी,योगेश सिंघल,प्रवीण,संजय अरोरा,प्रतिभा चैहान,रमेश सेमवाल,असगर अली,राजीव त्यागी आदि उपस्थित थे।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।