Skip to main content

जीवन की एकरसता को दूरकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं होली के रंग -श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

संतों ने चरण पादुका मंदिर में खेली होली


 हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में रंगों का त्योहार होली उल्लास व उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं और युवाओं ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया और जमकर होली खेली। होली के उल्लास से संत भी अछूते नहीं रहे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के संयोजन में निरंजनी अखाड़े में चरण पादुका मंदिर में आयोजित होली मिलन समारोह में संतों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और राष्ट्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी, आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी,निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी,निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी,हनुमान घाट हनुमान मंदिर के महंत स्वामी रवि पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी ऋषिश्वरानंद सहित अखाड़े के संतों ने होली खेलें मशाने मे, नगर में जोगी आया आदि गीतों पर जमकर नृत्य किया।इस अवसर पर सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि विविधता पूर्ण संस्कृति वाले देश भारत मे पर्वों का विशेष महत्व है। त्योहार भारतीय जीवनशैली का अभिन्न अंग हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत और प्रेम व सोहार्द के पर्व होली के रंग जीवन की एकरसता को दूर कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। प्रेम,एकता और सोहार्द के साथ देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। सभी का जीवन मंगलमय हो। संत समाज ऐसी कामना करता है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहकर भारतीय संस्कृति के अनुरूप ही त्योहारों को मनाना चाहिए। आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि पर्व सनातन संस्कृति की छवि को अनूठे रूप में प्रस्तुत करते हैं। होली सभी को आपस में जोड़ने वाला पर्व है। भारत माता मंदिर के महंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने कहा कि रंगों उमंगों व उल्लास का पर्व होली देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है। स्वामी ऋषिश्वरानंद एवं स्वामी आदि योगी ने कहा कि होली ऐसा पर्व है जो धर्म, संप्रदाय ओर जाति बंधनों को तोड़कर लोगों को एक दूसरे के करीब लाता है। इस दौरान स्वामी रविपुरी,स्वामी राजपुरी,अनिल शर्मा,भोला शर्मा, प्रदीप शर्मा सहित कई संत व भक्त शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।