Skip to main content

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्वालु, चैबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

 हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के सथ मनाया गया। श्रद्धालु भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया और परिवार के लिए मंगलकामना की। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए सवेरे से ही बिल्केश्वर महादेव,दक्ष महादेव,नीलेश्वर महादेव,दरिद्र भंजन,दुख भंजन,तिल भांडेश्वर आदि पौराणिक शिवालयों पर भक्तों की भारी भीड़ रही है। भक्तों ने शिव लिंग पर विल्व पत्र अर्पित किए और गंगा जल,दूध,दही,शहद, घी आदि पंचामृत से महादेव का अभिषेक किया। पुलिस प्रशासन की ओर से मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गयी थी। जलाभिषेक करने वालों में महिलाओं संख्या सर्वाधिक होती है। इसके दृष्टिगत महिला पुलिस की तैनाती भी गयी थी। आम भक्तों के साथ हरिद्वार के प्रमुख संतों ने भी महादेव शिव का जलाभिषेक किया और सभी के लिए मंगलकामना की। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कनखल स्थित पौराणिक शिवालय दक्ष महोदव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान जलाभिषेक करने आए भक्तों को


आशीवर्चन प्रदान करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा का विशेष विधान है। जो भक्त किन्हीं कारणों से पूरे वर्ष पूजा नहीं कर पाते हैं। शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने से उन्हें पूर्ण पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है। आज ही के दिन भगवान शिव की ज्योर्तिलिंग के रूप में संसार में उत्पत्ति हुई थी और आज ही के दिन भगवान शिव का माता पार्वती से विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन का विशेष महत्व है। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।