Skip to main content

त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर

 


हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी घोषित किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। प्रत्याशी घोषित  किए जाने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर त्रिवेंद्र सिंह रावत को शुभकामनाएं दी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सहयोग से भारी अंतर से जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे। हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए त्रिवेंद्र सिंह रावत कुशल प्रशासक और अनुभवी राजनेता हैं। मुख्यमंत्री पद रहते हुए कराए गए विकास कार्यो का उन्हें चुनावों में लाभ मिलेगा। कुशल प्रशासक और अनुभवी राजनेता त्रिवेंद्र सिंह रावत सादे जीवन में विश्वास रखने वाले व्यक्ति हैं। उन्हें नजदीक से जानने वाले डा.शैलेंद्र बताते है कि वह वास्तविक जीवन में एक संत की तरह अनुशासित जीवन जीते है। सात्विक भोजन करते हैं। सवेरे उठकर योग करना और पूजा पाठ और पेड़ पौधों की देखभाल करना उनका नित्यकर्म है। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद संगठन के कार्यो में जुटे रहते है। डा.शैलेंद्र बताते हैं कि त्रिवेंद्र ने राजनीति में ईमानदारी की मिसाल कायम की है। हरिद्वार से आचार्य सुधांशु बताते है कि राजनीति में क्षेत्र में त्रिवेंद्र जैसा व्यक्ति दूसरा नही देखा। ईमानदारी उनका गहना है और उनकी ताकत है। वह सच बोलना पसंद करते है। जिसके कारण कई बार उनके राजनैतिक मित्र भी नाराज हो जाते है। लेकिन पीठ पीछे त्रिवेंद्र की ईमानदारी की तारीफ करना नही भूलते। हरिद्वार लोकसभा सीट से उन्हें टिकट देकर भाजपा हाईकमान ने सराहनीय फैसला किया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रानीपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने बताया कि कार्यकर्ताओं से स्नेह रखने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत कुशल प्रशासक के साथ कुशल संगठनकर्ता भी हैं। उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने से सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। पार्टी की और से दी गयी प्रत्येक जिम्मेदारी को उन्होंने कुशलता से निभाया। हमेशा पार्टी और संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने वाले श्री रावत को प्रत्येक वर्ग का समर्थन मिलेगा। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उनकी जीत को सुनिश्चित करेंगे। डा.विशाल गर्ग,विशाल राठौर,विदित शर्मा,दीपांशु विद्यार्थी,अनिरूद्ध भाटी,तरूण नैय्यर समेंत भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत किया और जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।