Skip to main content

जनता से किए वादे पूरे करने में नाकाम रही केंद्र सरकार-करन माहरा

केंद्र में सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाली, तीस लाख पदों पर भर्ती के वादे दोहराए 


 हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को ज्वालापुर में पुल जटवाड़ा पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देश बहुत कठिन दौर से गुजर रहा है। जनता से तमाम वादे कर सत्ता में आयी मोदी सरकार कोई भी वादा पूरा नहीं कर पायी है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश के लिए मेडल जीतने वाली पहलवान बेटी को कुश्ती छोड़नी पड़ गयी। लेकिन भाजपा ने अपने सांसद को नहीं हटाया। मणिपुर की घटना हो या उत्तराखंड का अंकिता हत्या कांड भाजपा की झूठे वादों के पोल खोल रहे है। कालाधन वापस लाने,15लाख रूपए खाते में डालने जैसा कोई भी वादा केंद्र सरकार ने पूरा नहीं किया। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस ने पुरानी पेंशन बहाली का वादा किया था। देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार आयी आज वहां पुरानी पेंशन कर्मचारियों को मिल रही है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। तीस लाख खाली पदों पर भर्तीयां की जाएंगी। नकल रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा। ग्रेज्युएट और डिप्लोमा धारियों के खाते में एक लाख रूपए दिए जाएंगे। गरीब नौजवानों किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जाएगा। करन माहरा ने कहा कि देश में मंहगाई चरम पर है। दो करोड़ नौकरी देने का वादा कर सरकार में आयी भाजपा के राज में बेराजगारी चरम पर है। करन माहरा ने कहा कि गरीब को शिक्षा का अधिकार दिलाने का कार्य कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ। मनेरगा और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सूचना का अधिकार भी कांग्रेस की देन है। भाजपा राज में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल है यह कि आज अस्पताल में चिकित्सक नहीं,दवा नहीं,स्कूलों में शिक्षक नहीं है। ऐसे में गरीब आदमी कैसे अपना जीवन यापन करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कांग्रेस को पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को विजय बनाना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जनता के मुददे,किसानों की समस्या,अंकिता हत्याकांड ,राज्य में महिला अपराध बढ़ने जैसे मुददों को लेकर लोगों के बीच जायेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओपी चैहान की अध्यक्षता में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर,झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति,राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक काजी निजामुददीन, कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजीव चैधरी,महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग,राजबीर चैहान ,किरण पाल वाल्मीकि,पूनम भगत,वरुण बालियान,यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना,शहर अध्यक्ष तुषार कपिल, नईम कुरैशी,मुरली मनोहर,महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा,शहर अध्यक्ष लता जोशी,सोम त्यागी,समर्थ अग्रवाल,महेश प्रताप,अंकित चैहान,इसरार अहमद,शुभम जोशी,अरुण राघव,तरुण व्यास,दीपक पांडेय आदि ने फूलमाला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।