हरिद्वार। कुंती नमन कॉलेज में आयोजित खेलकूद सप्ताह के पंाचवें दिन शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में बीकॉम एवं बी.सी.ए के छात्र- छात्राओं कुणाल,यश,विवेक,ज्योति,संगीता,आयुष आदि छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रियांशी,तनुष्का,सलोनी,निशा आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कालेज की डीन डा.दीपिका वत्स ने कहा कि खेलकूद छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही आवश्यक है। खेलकूद में प्रतिभाग करने से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। स्वास्थ्य उत्तम रहता है। कालेज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पारस सैनी ने शतरंज मांइड गेम है। शतरंज खेलने से मानसिक होता है। विचार शक्ति बढ़ती है। बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रियांशी ने प्रथम प्रियांशी एवं सलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में कुणाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अध्यापिका डा.पूजा,विशाखा,मोनिका सिंह, डा.दीपिका वत्स, मिलन शर्मा, विशाखा शर्मा,कनिका शर्मा,ममता राणा,नरेंद्र कुमार,प्रियंका, साइमा, प्रवीण, काजल सैनी, पारुल जोशी मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment