Skip to main content

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विचार जागृति मंच ने किया महिलाओं का सम्मानित


 हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विचार जागृति मंच ने मातृशक्ति को सम्मानित किया तथा संगठन में दायित्व सौंपे। महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रघुनाथ मंदिर पांडे वाला के जलेश्वर भवन में आयोजित संगोष्ठी में विचार जागृति मंच का विस्तार किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विचार जागृति मंच के अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि मंच समाज में पैर पसारती सामयिक विषमताओं को दूर करने को लेकर समाज में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि संस्कार विहीनता या युवाओं की दिशाहीनता की बात हो या महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने का विषय हो ,या घरों में बेटियों के साथ उपेक्षा का व्यवहार हो इन सभी विषयों को लेकर विचार जागृति मंच बेहद सक्रिय रूप से समाज के बीच अपना कार्य कर रहा है। महामंत्री डा.विशाल गर्ग ने कहा कि विचार जागृति मंच सभी को एकजुट करके समाज में फैली विषमताओं को दूर करने के लिए अभियान चलाकर कर्तव्य और अधिकारों की प्रति भी जागरूक कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का लगभग आधा हिस्सा मातृशक्ति होती है। देश की तरक्की मातृशक्ति का सक्रिय और मजबूत होकर आगे बढ़ना जरूरी है। जिला अध्यक्ष अनिल कौशिक ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ंें। जिला मंत्री ज्योति शर्मा ने महिलाओं से अपने अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक तथा एकजुट होने का आह्वान किय। ज्योति शर्मा, प्रज्ञा वशिष्ठ और पूनम चैहान ने 21मार्च को होने वाली ब्रज रस यात्रा में योगदान देने के लिए सभी महिलाओं से अपील की। संगोष्ठी में अनिल कौशिक,विश्वास सक्सेना,विनीत धीमान,राम खत्री,संदीप खन्ना, प्रतीक ,एडवोकेट प्रशांत राजपूत, करुण पंडित,सचिन लुतीया,विक्रम सिंहनाचीज,विजयपाल सिंह,अनू शिवपुरी,ज्योति शर्मा,प्रज्ञा वशिष्ठ,पूनम चैहान,लक्की राठौर, दिव्यांश कुमार,संजय चैहान आदि को संगठन के विभिन्न दायित्वो से नवाजा गया। राम रथ यात्रा में सहयोग देने के लिए अभियान्श भारद्वाज, मुकुंज भगत,रजत अग्रवाल पत्रकार,गौरव चक्रपाणि पत्रकार,विशाल चैहान उद्योगपति,मोनू त्यागी उद्योगपति,पूनम चैहान, संजय चैहान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि डा.बीकेएस संजय को भी शाॅल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल कौशिक द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक जगदीश लाल पाहवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, समन्वयक विजेंद्र पालीवाल, संगठन मंत्री अशोक गिरी सहित मंच के पदाधिकारी और भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विश्वास सक्सेना ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।