Skip to main content

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान से समाज में नई प्रेरणाः कुसुम कंडवाल

 ’अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर,परिवार,समाज और राष्ट्र के लिए सेवारत महिलाओं का सम्मान


देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा परिवार,समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया जाना गौरव की बात है, जिन्होंने अपनी दोहरी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान समाज को नई प्रेरणा देता है और ऐसी महिलाएं दुगुने जोश और उत्साह के साथ अपने कर्तव्यों को अंजाम देने के लिए प्रेरित होती है। इसके लिए अभिव्यंजना संस्था का आभार व्यक्त करती है। गौरतलब है कि परिवार एवं राष्ट्र की जिम्मेदारी को समान रूप से निभाने वाली नारियों को समर्पित संस्था अभिव्यंजना की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन नगर निगम ,देहरादून के हाॅल में किया गया। इस मौके पर उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने कहा समय के साथ महिलाओं की भूमिका में बदलाव आया है। घर की चारदीवारी से निकलकर महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। इतना ही नहीं कुछ मामलों में पुरुषों से भी आगे बढ़कर नाम कमा रही है। बीएन कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा लि की डायरेक्टर प्रियंका राय ने कहा समय के साथ लोगों की सोच भी बदली है। आज बेटियों को भी शिक्षित किया जा रहा है। बेटियों के शिक्षित होने से परिवार, समाज और राष्ट्र की दिशा और दशा में परिवर्तन आया है।  द पोस्टल वीड के चैयरमेन डॉ प्रेम कश्यप ने कहा भारत वर्ष में सदैव महिलाओं का सम्मान किया जाता रहा है। समाजसेवी बीएन राय ने कहा वर्तमान दौर में महिलाएं पुरुषों से काफी आगे निकल रही है। राजनीति,समाज सेवा,सर्विस सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। आने वाला समय महिलाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसमें संशय नहीं है। कार्यक्रम में बीएन कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा लि कंपनी के निदेशक प्रियंका राय एवं प्रबंध निदेशक बीएन राय,शिक्षाविद् अलकनंदा,प्रोफेसर अर्चना डिमरी,चिकित्साविद् मीरा रावत,शिक्षिका मीनाक्षी,शहीद परिवार रेखा बिष्ट,नितिका कौल,समाज सेविका मंजू जैन, पत्रकार रश्मि खत्री, एडवोकेट प्रमिला रावत, और किरण कश्यप को सम्मानित किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।