Skip to main content

इंडिया एलाइंस की महारैली को तैयारियों को लेकर आप की बैठक

 


हरिद्वार। 31मार्च को दिल्ली में होने वाली इंडिया एलाइंस की महारैली की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महारैली को कामयाब बनाने और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि हरिद्वार जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में पहुंचेगे और मैं भी केजरीवाल के नारे के साथ उनकी गिरफ्तारी का विरोध करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि देश में तानाशाही चल रही है। देश की तमाम स्वायत्त संस्थाएं केंद्र सरकार के ईशारे पर काम कर रही है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता केजरीवाल है। आप अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हो पर उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। देश में ही नहीं आज विदेशो में भी केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। पूरे देश में अराजकता का माहौल है। विपक्षी नेताओं को चुन चुन कर जेल भेजा जा रहा है। आज सवाल अरविंद केजरीवाल का नहीं विश्व के सबसे बड़े संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी ने कहा की इंडिया एलायंस की महारैली में लगभग 50 लाख लोगों के जुटने का लक्ष्य है। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी की और से तैयारियां की जा रही है। हरिद्वार से आम आदमी पार्टी के 300 से 500 कार्यकर्ता महारैली में पहुंचेंगे। बैठक में संजू नारंग, आशीष गॉड, ब्रह्मपाल सिंह चैहान,यशपाल सिंह चैहान,अनूप मेहता,तेजपाल सिंह,अजय मुखिया,रेखा देवी, अकरम, सनोवर अंसारी,सागर तेश्वर,कुर्बान अली,शाहीन अशरफ, अकरम, आशीष पीर, पवन कुमार, शुभम सैनी, रोहन बिरला,वकील आजाद,श्रवण गुप्ता,प्रमोद वर्मा,आस्था,धीरज पीटर, शिशुपाल सिंह नेगी, अशरफ अली,समीर,रोहन बिरला,रविंद्र सैनी,सुशील कुमार,अर्जुन सिंह भंडारी, अमनदीप, ममता सिंह, शाह अब्बास, सुशील कुमार,संजय गौतम, दीपक,गुलशन कुमार,गीता,राकेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।