Skip to main content

केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार,भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली

 ’हरिद्वार की पांचों विधानसभाओं में महिला मोर्चा ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन 


हरिद्वार। त्रि-दिवसीय शक्ति वंदन कार्यक्रम के दूसरे दिन भाजपा महिला मोर्चा हरिद्वार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पांच विधानसभा क्षेत्रों में स्कूटी रैली एवं पदयात्रा निकाली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा हरिद्वार द्वारा त्रि-दिवसीय शक्ति वंदन कार्यक्रम के दूसरे दिवस पर हरिद्वार के पांचो विधानसभा में स्कूटी रैली,पदयात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से शुरू हुई और लक्सर विधानसभा में संपन्न हुआ। अनामिका शर्मा ने बताया कि सभी विधानसभाओं में प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष भारी संख्या में मातृशक्ति के साथ रैली में मौजूद रहीं। प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी रुचि भट्ट दीदी ने भी अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सभी विधानसभाओं की रैली में उपस्थित होकर पदयात्रा की। जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा ने कहा कि यात्रा में जिला अध्यक्ष संदीप गोयल और जिला महामंत्री (महिला मोर्चा प्रभारी)आशु चैधरी भी अपनी उपस्थिति को बनाए रखा। कार्यक्रम मे प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़,प्रदेश मंत्री रीता चमोली,रंजना चतुर्वेदी ,आभा शर्मा,महामंत्री प्रीति गुप्ता,शीतल पुंडीर,मनु रावत,सोनिया अरोड़ा,पारुल चैहान,शर्मिला बगवाड़ी ,अंजू बघवार,मंडल अध्यक्ष गुड्डी कश्यप,मंजू नेगी,रोशनी भट्ट,पूनम माखन,रचना देवी,नेहा सैनी, सुनीता यादव,चित्रा शर्मा,रीना तोमर,प्रमिला गुप्ता,रेनू शर्मा सुधा राठौर,गोमती मिश्रा और भारी संख्या में सम्मानित पदाधिकारी गण एवम् मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।