Skip to main content

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर किया विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान


 हरिद्वार। नवगठित संस्था संकल्प की अध्यक्ष श्रीमती रंजिता झा के नेतृत्व व महासचिव तरुण कुमार शुक्ल के संयोजन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नवगठित सामाजिक संस्था द्वारा महिलाओं के सम्मान व संस्था के उद्घाटन का समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक मदन कौशिक,महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज व विकास तिवारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार, पूर्वांचल उत्थान संस्था के महामंत्री बीएन.राय,संतोष झा,श्रीमती अनीता भारती ड्रग इंस्पेक्टर,श्रीमती कमलाजोशी वरिष्ठ समाजसेवी, श्रीमती उर्मिला पाण्डेय,योगाचार्य, श्रीमती रश्मि पंत एआरटीओ,हरिद्वार उत्तराखंड सिंचाई विभाग की अधिशासी अभियंता श्रीमती मंजू डैनी, श्रीमती शीतल पुंडीर जिला महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा,श्रीमती संगीता राणा,श्रीमती सुमन पंत,श्रीमती कोमल यादव, श्रीमती पुष्पा पाल,श्रीमती अंजू बधवार संस्था के उपाध्यक्ष शिवनाथ कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र कुमार सिंह, संदीप शुक्ल, हरिनारायण त्रिपाठी व अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मदन कौशिक ने मातृशक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोदीजी की सरकार महिला सशक्तिकरण के के प्रति संकल्प बढ़ाया और जिस प्रकार से मोदी जी ने और उनकी सरकार ने 33 फीसदी आरक्षण महिलाओं को दिया है वह महिलाओं के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है। आज की महिलाएं सिर्फ घर नहीं चलाती बल्कि देश और दुनियां की तरक्की में भी अपना लोहा मनवा रही हैं। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा,कौशल और जज्बे के दम पर अपना लोहा मनवाया है। महिलाओं के हौसले को बढ़ाने के लिए,उनके देश और दुनिया की तरक्की में योगदान करने के लिए और उनकी सराहना करने के लिए ही महिला दिवस मनाया जाता है। हर साल 8मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। संस्था के संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद ने कहा की महिला दिवस (8 मार्च) महिलाओं की ऐतिहासिक,सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने वाला एक वैश्विक दिवस है। यह दिन दुनिया भर में लैंगिक असमानता के खिलाफ कार्रवाई करने के समर्थन में भी मनाया जाता है। हम सभी जानते हैं कि दुनिया महिलाओं के बिना नहीं चल सकती यह उनके प्रयासों की सराहना करने का दिन है। कार्यक्रम को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी,श्रीमती रश्मि पंत,श्रीमती अनीता भारती,श्रीमती कमला जोशी,श्रीमती शीतल पुंडीर, श्रीमती संगीता राणा,श्रीमती मंजू डेनी,श्रीमती उर्मिला पाण्डेय ने सम्बोधित किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।