Skip to main content

हरिद्वार के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल अवनीश प्रताप सिंह का असामयिक निधन,

 कनखल शमशान घाट में किया गया सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार,


हरिद्वार। हरिद्वार के उपनगर ज्वालापुर के जगदीश नगर कॉलोनी के रहने वाले भारतीय थल सेवा में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल अवनीश प्रताप सिंह की हृदयगति रुकने से आज तड़के नई दिल्ली स्थित सेना के आर एंड आर अस्पताल में असामयिक मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु की खबर जैसे ही तीर्थ नगर हरिद्वार में पहुंची यहां शोक की लहर दौड़ गई। लेफ्टिनेंट कर्नल अवनीश प्रताप सिंह का अन्तिम संस्कार आज शाम कनखल शमशान घाट में सैनिक सम्मान के साथ किया गया, उनके 6 साल के बेटे शिवम ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। शमशान घाट में मौजूद सभी की आंखें नम हो गई। श्मशान घाट और गंगा तट जब तक ‘‘सूरज चांद रहेगा,अवनीश तुम्हारा नाम रहेगा,और‘‘अवनीश कुमार अमर रहे‘‘के नारों से गूंज उठा।45 साल के अवनीश के पिता लोकेंद्र पाल सिंह डॉक्टर हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर कनखल में शिक्षक रहे हैं और उनके स्वर्गीया माता भेल हरिद्वार में कार्यरत थी। अवनीश चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने के बाद वर्ष 2005 में भारतीय सेना में शामिल हुए। वे अपने पीछे पिता,पत्नी साधना दो बच्चों पुत्र और पुत्री को छोड़ गए। उनके निधन पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्ति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी तथा सेवा के कई आलाधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। 1979 में जन्मे लेफ्टिनेंट कर्नल अवनीश प्रताप सिंह दार्जिलिंग के सुकना क्षेत्र में कमांडिंग ऑफिसर के पद पर तैनात थे। वे कुछ साल पहले सियाचिन और कश्मीर में भी तैनात रहे। बीएससी,एमसीए, एमबीए,ए लेवल डीओईएसीसी तथा कई अन्य डिग्रियां उन्होंने हासिल की थी। होनहार लेफ्टिनेंट कर्नल अवनीश प्रताप सिंह भारतीय सेना में भर्ती होने से पहले देहरादून के वाटरशेड मैनेजमेंट डायरेक्टरेट में सिस्टम प्रोग्रामर के पद पर कार्यरत थे। अवनीश ने भारतीय सेना के लिए कंप्यूटर का सिमुलेशन सॉफ्टवेयर बनाने के लिए उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी अवार्ड प्रदान किया गया था। गौरतलब है कि पहले यह सॉफ्टवेयर विदेश से करोड़ों रुपए में खरीदा जाता था लेकिन अब इसे देश में ही बनाया जाता है। अवनीश की शिक्षिका डॉ राधिका नागरथ बताती है कि जब वह एप्टेक मेरे पास आया था तो बहुत ही शर्मीला लड़का था लेकिन बहुत मेधावी छात्र था। एक साथ कई कोर्स में खुद को शामिल कर लेता था और हमेशा कुछ नया करने की होड़ में लगा रहता था। उसने भारतीय सेना के लिए एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया जिससे भारतीय सेना को सही जगह पर अपना निशाना लगाने में बहुत मदद मिलती थी।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।