Skip to main content

पार्टी चुनावी तैयारी में अन्य राजनीतिक दलों की तुलना में बहुत आगे -मदन कौशिक


 हरिद्वार। चुनाव में हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा विधानसभा हरिद्वार की चुनाव प्रबंधन समिति और कोर कमेटी की बैठक मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए हरिद्वार लोकसभा के हरिद्वार विधानसभा के संयोजक नगर विधायक,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार लोकसभा को ऐतिहासिक मतों से जीतकर पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी जी की झोली में देंगे। हरिद्वार विधानसभा को भी हरिद्वार लोकसभा की सभी 14विधानसभाओं में सर्वाधिक मतों से जीते। यह संकल्प कार्यकर्ता आज इस बैठक में यहां से लेकर के जाएंगे। टिकट फाइनल होने के बाद शुक्रवार को प्रत्याशी क्षेत्र की जनता से मिलने पहली बार लोकसभा क्षेत्र में आ रहे हैं,जिनके स्वागत के लिए भव्य तैयारिया की जा रही हैं। उन्होंने बताया की हरिद्वार विधानसभा की लोकसभा की चुनाव प्रबंधन समिति और कोर ग्रुप की घोषणा की हो गई है। सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी गई है। हरिद्वार विधानसभा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन के बाद आज पुनः कोर कमेटी में हरिद्वार विधानसभा से अधिकाधिक मतों से जीता कर भेजने का प्रण लिया हुआ है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ,नगर विधायक एवं हरिद्वार विस के चुनाव संयोजक मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा एक्टिव मोड में रहते हैं। पार्टी चुनावी तैयारी में अन्य राजनीतिक दलों की तुलना में बहुत आगे है। हरिद्वार लोकसभा की जीत में हरिद्वार विस का महत्वपूर्ण योगदान होगा ऐसा मुझे विश्वास है। चुनाव प्रभारी योगेश चैहान ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करें जो जिम्मेदारी जिन कार्यकर्ताओं को दी गई है उसका भी पूरी निष्ठा से पालन करें। अब से लेकर के लोकसभा चुनाव मतदान की समाप्ति तक सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण कालिक कार्यकर्ता के रूप में काम करना होगा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ,जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी,वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र,अन्नू कक्कड़, दीपांशु विद्यार्थी, निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष सुनील गुड्डू, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट,अनिरुद्ध भाटी, आभा शर्मा,चंद्रशेखर कुर्ल अनुसूचित आयोग सदस्य श्यामल प्रधान,ललित रावत,विवेक उनियाल ,कमल बृजवासी,विक्की आडवाणी,पूनम मखीजा,बालकेश राजोरिया,अनुज कोटियाल,अजय गोगलिया,कर्ण मदान,कामिनी साधना मृदुल शास्त्री सिंघल विजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।