Skip to main content

जीवन को नई प्रेरणा देता है। रंगों का पर्व होली ---श्रीमहंत रविंद्रपुरी


 हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में पॉवर ऑफ पिंक एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी की गरिमामयी अध्यक्षता एवं प्रो.डॉ सुनील कुमार बत्रा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आरम्भ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। रंगारंग कार्यक्रम नवशक्ति के माध्यम से माँ दुर्गा के नवरूपों के दर्शन कराये गए नशा करें नाटिका के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों से जागरूक किया गया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि रंगों,उमंगों व उल्लास का प्रतीक होली जीवन को नई प्रेरणा देती है। फाल्गुन के उल्लास भरे मौसम में मनायी जाने वाली होली पूरे देश को जोड़ती है। रंगों के इस पर्व के उल्लास में सभी एक हो जाते हैं। सभी को होली के अवसर पर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होने सभी देश वासियों को होली पर्व की बधाई दी कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा अनेक प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। जिसमें पहाड़ी डांस में आरती, अंशिका,वृप्ति,प्रीति तथा नवशक्ति में उर्वशी,अंशिका, राधिका ,नन्दिनी, काजल, गीता,जान्हवी,श्रेया,तनीश,आयुष,आर्यन,गौरव,प्रियांशुकृोरियोग्राफर अनन्या भटनागर द्वारा किया गया। नशा करे नाश नाटिका मनीषा,रिया,आरती,शालिनी,आंचल,पूनम द्वारा किया गया। घूमर और गरबा डांस नेहा,मानसी,इशिका,शैली,रिया,चारू,प्रतिक्षा द्वारा प्रस्तुत किया गया। वसन्त ऋतु में अंशिका,उर्वशी,आदर्श,आयुष,श्रेया,अनन्या भटनागर ने अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की। राधाकृष्ण डांस एवं फूलों की होली में प्रतीक्षा,श्रुति एवं समस्त टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मेहताब आलम,अमिता मल्होत्रा,शीना,राकेश वालिया एवं चारू ने अपना गाना प्रस्तुत कर झूमने पर प्रस्तुत किया। गरबा,पहाड़ी नृत्य,जागर ,घूमर आदि विभिन्न प्रदेशो के सुंदर नृत्यों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगाए। अनन्या भटनागर ,मेहताब आलम ,शीना एवं डॉ.अमिता मल्होत्रा एवं राकेश वालिया द्वारा सुरीले गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का समापन राधाकृष्ण नृत्य एवं फूलों की होली के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ.पल्लवी एवं डॉ.मीनाक्षी शर्मा के द्वारा किया गया। आरती,अंशिका,कृति,प्रीति, उर्वशी ,राधिका,नन्दिनी ,काजल, गीता,श्रेयाजान्हवी इशिका वैष्णवी,चारू,श्रुति एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम में भाग लिया डॉ.संजय माहेश्वरी,डॉ.विनय थपलियाल,डॉ.जे.सी आर्य,डॉ.शिव कुमार चैहान,डॉ.नलिनी जैन,डॉ.लता शर्मा ,डॉ,आशा शर्मा,डॉ.मोना शर्मा,डॉ.सरोज शर्मा,विनित सक्सेना डॉ पूर्णिमा सुंदरियाल,डॉ पद्मावती तनेजा,डॉ.पुनीता शर्मा,दीपिका आनंद,डॉ पल्लवी,डॉ मीनाक्षी,डॉ रजनी सिंघल,डॉ रेनु सिंह,वैभव बत्रा,डॉ यादवेंद्र सिंह,प्रिंस श्रोत्रिय,डा विजय शर्मा,निष्ठा चैधरी,भव्या,साक्षी गुप्ता,आकाक्षां पांडे, रिंकल गोयल,रिचा मनोचा,रचना गोस्वामी,संदीप सकलानी, राजीव कुमार,हेमवंती आदि ने कार्यक्रम में सहभागिता की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।