Skip to main content

महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार ने उठाएं एतिहासिक कदमः रूचि भट्ट

 ’भाजपा महिला मोर्चा ने किया,नारीशक्ति वंदन दौड़ में शामिल महिलाओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत 


हरिद्वार। भाजपा महिला मोर्चा,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार प्रभारी रुचि भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं और सराहनीय कार्य किए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताने के लिए यह दौड़ आयोजित किया गया है।गौरतलब है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए ऐतिहासिक कदम का स्वागत करते हुए महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी एवं राज्य सरकारों का आभार जताया है। प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में महिलाओं ने नारी शक्ति बंदन मेराथन दौड़ में हिस्सा लेकर आभार जताया। नारी शक्ति वंदन दौड़ की शुरुआत सोमवार को भगत सिंह चैक से हुई और ऋषिकुल मैदान होते हुए वापस भगत सिंह चैक पर समाप्त हुई। इस दौड़ में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागो से भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से दौड़ में शामिल सभी महिलाओं पर जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर दौड़ में प्रतिभाग करते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका शर्मा ने दौड़ में प्रतिभाग करते हुए कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति का उत्थान हुआ है और महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। प्रदेश मंत्री रीता चमोली ने सभी महिलाओं को सशक्त होने एवं मोदी के जनकल्याण कारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए जागरूक किया।कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता चमोली,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रंजना चतुर्वेदी,जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता ,शीतल पुंडीर उपाध्यक्ष रेनू शर्मा और मनु रावत,मीडिया प्रभारी रंजीता झा,गीता कुशवाहा, अंजू बघवार,सुधा राठौर,गोमती मिश्रा मंडल अध्यक्ष रोशनी भट्ट,मालती भारद्वाज एवं अन्य बहाने उपस्थिति रही।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।