Skip to main content

पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन


 हरिद्वार। आर्यनगर चैक स्थित शुभारंभ बैंकेट हाल में आयोजित विमोचन समारोह में पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार के जीवन पर आधारित अनंत मित्तल द्वारा लिखित ‘अम्बरीष कुमार संघर्ष ही आधार‘ पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि विनोद अग्निहोत्री ने कहा कि अम्बरीष कुमार एक ऐसे राजनेता थे जिन्हें किसान, मजदूर, गांव, गरीब के विषयों की गहरी समझ थी। गांधी,नेहरू,अम्बेडकर,मौलाना आजाद के जीवन का उनके राजनीतिक व सामाजिक जीवन में दर्शन देखने को मिलता था। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि अम्बरीष कुमार और उनका 50वर्ष का साथ रहा। हमने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत सफाई मजदूरों,रिक्शा चालक,लकड़ी मजदूरों की लड़ाई के संघर्ष के साथ की। आज भी हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने का काम कर रहे हैं। लेखक अनंत मित्तल ने कहा पुस्तक में अम्बरीष कुमार के राजनीतिक व सामाजिक जीवन के सभी पहलुओं को छूने की हर संभव कोशिश की है। कार्यक्रम का संचालन अमन गर्ग ने किया। इस अवसर पर प्रियम्वदा,डा.प्रतिमा कुमार,भव्य,सोमप्रकाश,अश्वनी,मुकुल जोशी, वरुण बालियान,सोम त्यागी,पार्षद राजीव भार्गव,वीना शास्त्री,इसरार सलमानी,अंकित चैहान ,शहाबुद्दीन अंसारी,चंद्रशेखर यादव,रियाज अंसारी,नईम कुरैशी,संतोष चैहान,इरफान अंसारी, सत्यनारायण सचान,पार्षद सुहैल कुरैशी,मेहरबान खान,तहसीन अंसारी,संतोष मित्तल,महेश दास, संजीव नैय्यर,धर्मपाल सिंह ठेकेदार,रवि कुमार लड्डू,विजय प्रजापति,राजेंद्र चुटेला,राजेंद्र भारद्वाज ,नरेश चनयाना,सुरेंद्र तेश्वर,नीरज मंगल,छम्मा ठेकेदार, अनिल शर्मा,अशोक गुप्ता,प्रदीप त्यागी, विनोद वर्मा,अजमोद मोदी,नंदलाल राणा, क्षेतपाल चैहान, बलराम कड़क, याज्ञिक वर्मा, आदेश त्यागी,पवन शर्मा,विशाल सिखोला,अज्जू खान,जाशिद अंसारी,धनीराम शर्मा, नितिन तेश्वर,प्रशांत शर्मा,अवधेश यादव,नरेंद्र उपाध्याय,लक्ष्मण हांडा,राव अहमद, इदरीश आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।