Skip to main content

भाजपा प्रत्याशी का धुआंधार चुनाव प्रचार, पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार

 


हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोस से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रूड़की, मंगलौर,झबरेड़ा और खानपुर विधानसभा क्षेत्रों में धुआंधार चुनाव प्रचार किया। उन्होंने अलग- अलग विधानसभाओं में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित किया और मंडल अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारा एक वोट देश को मजबूत करता है तथा वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाता है। देश के गरीबों की चिंता करना जरूरी है। वही अलगकृअलग स्थानों में विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों का भाजपा की सदस्यता लेने का सिलसिला जारी रहा। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं कलियर विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी मुनीष सैनी के प्रयासों से सैकड़ो की संख्या में लोग भाजपा में शामिल हुए। लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और उनकी नीतियों से प्रभावित होकर सभी लोग भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। रवि सैनी और कलियर और भगवानपुर विधानसभा के सैकड़ो लोग भाजपा परिवार में आए हैं उन सभी का स्वागत है उनके आने से भाजपा परिवार को और मजबूती मिलेगी ,युवा नेता रवि सैनी ने भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को अपना रहे हैं और आने वाले चुनाव में वह और उनके समर्थक पूरी मेहनत करके भाजपा को जीत दिलाएंगे। इस अवसर पर श्री रावत और भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने पटका पहनाकर रवि सैनी,पदम सैनी,संदीप सैनी,अशोक सैनी,प्रेम सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से भाजपा परिवार को एक नया बल मिलेगा इस अवसर पर प्रदेश आईटी संयोजक मयंक गुप्ता, सुभाष वर्मा,महामंत्री प्रवीण संधू,सागर गोयल,पार्षद विवेक चैधरी जिला मंत्री सतीश सैनी, पार्षद राकेश गर्ग,हरिश शर्मा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,सनी नारंग,योगी रोड वरुण त्यागी वीरेंद्र सैनी भाजपा में शामिल होने वालों में रवि सैनी,पदम सिंह सैनी,संदीप सैनी,अशोक सैनी,प्रेम सिंह सैनी,आदि भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत झबरेड़ा विधानसभा की बैठक में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए पूरी पारदर्शिता सहज,सरल रूप से पहुंचाने का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने का दायित्व निभा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, किसी भी प्रकार का शोषण, अपराध आदि को जड़ से समाप्त करने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के स्वावलंबन हेतु संकल्पित है। झबरेड़ा से प्रत्याशी रहे राजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आत्मनिर्भर भारत के लिए स्थानीय उत्पादों के लिए चलाई जा रही योजनाओं द्वारा युवाओं और महिलाओं की आजीविका पर विशेष ध्यान दे रही है। जिससे उनकी आमदनी लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण संधू ने किया। कार्यक्रम में रहने वालों में पूर्व विधायक प्रत्याशी राजपाल,प्रदेश आईटी सेल के संयोजक मयंक गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज करणवाल,वैजयंती माला,जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह,जिला मंत्री सतीश सैनी,प्रमोद चैधरी,सौरभ गुप्ता,विकास प्रजा पति,मंडलअध्यक्ष,संजय कश्यप,योगी रोड,मनोज राणा,विकास मित्तल आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।