Skip to main content

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरांनद ने किया कूड़ा प्रबंधन केंद्र और बाॅयो गैस प्लांट का लोकार्पण

 


हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने ग्राम अजीतपुर में स्थापित किए कूड़ा प्रबंधन केंद्र और बायो गैस प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि कूड़ प्रबंधन केंद्र और बायो गैस प्लांट बनने से पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का स्वच्छता और सुविधाओं पर पूरा जोर दे रही है। उन्होंने निर्माता कंपनियों से कहा कि अन्य गांवों में भी इस प्रकार की सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है। सोमवार को ग्राम अजीतपुर की ग्राम पंचायत में हिन्दुस्तान यूनिलीवर और स्वयंभू इनोवेटिव सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बनाए गए कूड़ा प्रबंधक केंद्र और बायो गैस प्लांट का लोकार्पण करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ कूड़ा प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण काम है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के नेतृत्व में कूड़ा प्रबंधन और इससे बायो गैस बनाने पर पूरा काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठने पर उसका ट्रीटमेंट बहुत जरूरी है और अब कूड़े से बिजली,गैस,जैविक खाद आदि सामग्री बनाकर उनका लाभ आमजन तक पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। हिन्दुस्तान यूनिलीवर के एचआर हेड संतोष गुप्ता ने पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इससे गांव का कूड़ा समय से उठेगा और इससे बनने वाली बायो गैस से भी फायदा मिलेगा। जो गैस पैदा होगी उसका आंगनबाड़ी और मिड डे मील बनाने में उपयोग होगा। कूड़े से निकले खाद से पौधे उगाएं जाएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डा.प्रणव यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चैहान,श्रवण चैहान,विवेक चैहान,मायाराम कश्यप,सचिन कश्यप् ,कटारपुर के ग्राम प्रधान सचिन,चांदपुर ग्राम प्रधान अनिल,मिस्सरपुर ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि पंकज चैहान, पदार्था प्रधान आदि शामिल हुए।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।