Skip to main content

युवा शक्ति ही समाज और देश को नई दिशा देने का सबसे बड़ा औजार

 


हरिद्वार। डीएवी कॉलेज छात्र संघ सप्ताह में विशिष्ट अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि डीएवी कॉलेज का अपना गौरवशाली इतिहास है और यह एक लम्बी विरासत का संवाहक है। मुझे गर्व है कि मैं भी इसी कॉलेज का छात्र रहा हूं, इस लिहाज से आपका बड़ा भाई भी हूं। आज देश जिस दौर से गुजर रहा है,एक संवेदनशील नागरिक होने के नाते मुझे लगता है जितनी चिंता मुझे है,कदाचित आपको उससे कहीं अधिक होगी। मेरा मानना है कि देश की युवा शक्ति ही समाज और देश को नई दिशा देने का सबसे बड़ा औजार है। वह अगर चाहे तो इस देश की सारी रूपरेखा बदल सकती है। अपने हौसले और जज्बे से समाज में फैली विसंगतियों, असमानता, अशिक्षा,बेरोजगारी, महंगाई,अपराध आदि बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंक सकती है। युवा शब्द ही मन में उड़ान और उमंग पैदा करता है। आज जिस उत्सव का मैं भागीदार बन रहा हूं, वह मुझे भी इस कॉलेज के शानदार अतीत की यादें ताजा करने का अवसर है और आपके साथ के कारण मैं वही ऊर्जा, वही जोश और वही उमंग महसूस कर रहा हूं, जो आप में है। युवाओं के सानिध्य का सबसे बड़ा लाभ ही यही है कि हम उम्र को ताक पर रख अपने अंदर युवापन महसूस करते हैं।युवा शक्ति कल का भविष्य है। इतिहास साक्षी है कि जब जब युवा उठ खड़ा हुआ है,विश्व में बदलाव आया है। शायद आज की युवा पीढ़ी को अपनी इस शक्ति का अंदाजा नहीं है। आज देश के सामने सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। हमारे पढ़े लिखे बीस करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं,उनके हाथ में डिग्री है लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा है। सरकारी नौकरियों पर ताला पड़ा है। अगर कुछ नौकरियां खुल रही हैं तो पेपर लीक हो जाता है या फिर बंदरबांट हो जाती है जबकि योग्य उम्मीदवार ठगा रह जाता है। इस स्थिति को बदलने की जरूरत है और यह तभी संभव है जब नौजवानों की भृकुटि तनेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा युवा शब्द ही मन में उड़ान और उमंग पैदा करता है। उम्र का यही वह दौर है जब न केवल उस युवा के बल्कि उसके राष्ट्र का भविष्य तय किया जा सकता है। निसंदेह युवाओं में असीमित क्षमता होती है। आज के भारत को युवा भारत कहा जाता है क्योंकि हमारे देश में असम्भव को संभव में बदलने वाले युवाओं की संख्या सर्वाधिक है। आंकड़े बताते हैं कि भारत की 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 वर्ष आयु तक के युवकों की और 25 साल उम्र के नौजवानों की संख्या 50 प्रतिशत से भी अधिक है। ऐसे में यह प्रश्न महत्वपूर्ण है कि युवा शक्ति वरदान है या चुनौती? महत्वपूर्ण इसलिए भी यदि युवा शक्ति का सही दिशा में उपयोग न किया जाए तो इनका जरा सा भी भटकाव राष्ट्र के भविष्य को अनिश्चित कर सकता है। आप सब नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। वक्त आपका इंतजार कर रहा है। दूसरे शब्दों में कहूं तो अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्र आपका आह्वान कर रहा है। मेरी आपसे अपील रहेगी कि आंखों में उम्मीद के सपने,नयी उड़ान भरता हुआ मन,कुछ कर दिखाने का दमखम और दुनिया को अपनी मुठ्ठी में करने का साहस,हरदम कुछ नया कर गुजरने की चाहत,नित नई-नई चुनौतियों का सामना करने तैयार रहना आपकी जिम्मेदारी है और जो एक बार करने की ठान लें तो लाख मुश्किलें भी उसको बदल नहीं सकती। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी,महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी,मुख्य संगठक सेवादल हेमा पुरोहित ,दिवाकर दुबे,राकेश नेगी,विनीत भट्ट बंटू,रितेश छेत्री,डीएबी कालेज छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ,उपाध्यक्ष अनुज शाह, महासचिव सुमित कुमार ,कोषाध्यक्ष जागृति गोसाईं ,सह सचिव चंद्रशेखर सहित कॉलेज प्राचार्य सुनील सिंह,सत्यव्रत त्यागी,एम एम सप्पल,अतुल सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।