Skip to main content

अन्तिम दिन जुलूस के साथ कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने किया नामांकन

 भाजपा ने कई राजनीतिक सुपारी किलर खड़े कर रखे हैं-हरीश रावत



हरिद्वार। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ भगवानपुर विधायक ममता राकेश भी उनके साथ मौजूद रही। नामांकन से पूर्व वीरेंद्र रावत ने समर्थकों के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर आशीर्वाद लिया। गंगा पूजन के बाद वीरेंद्र रावत कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने के बाद वीरेंद्र रावत ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा, दस वर्षो से हरिद्वार का रूका हुआ विकास बड़ा मुद्दा है। भाजपा प्रत्याशी चार साल मुख्यमंत्री रहे हैं। लेकिन उनके पास उपलब्घि के तौर पर बताने के लिए कुछ नहीं है। जनता भाजपा के शासन से दुखी है। जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस भारी अंतर से जीत हासिल करेगी। दूसरी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में ऋषिकुल मैदान से रोड़ शो निकाला गया। ऋषिकुल मैदान से शुरू हुआ रोड़ शो पुराना रानीपुर मोड़, चंद्राचार्य चैक, आर्यनगर,पंजाबी धर्मशाला,ज्वालापुर फाटक,सेक्टर-2 बैरियर होते हुए नेहरू युवा केंद्र पर समाप्त हुआ। रोड़ शो में ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर,भगवानपुर विधायक ममता राकेश, कलियर विधायक फुरकान अहमद,झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती,हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत,पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी,राजबीर सिंह चैहान,राजीव चैधरी,प्रदीप चैधरी,विकास चैधरी,महेश प्रताप राणा,बलराज चैहान,पूर्व सभासद अशोक शर्मा,रविश भटीजा ,एडवोकेट अरविन्द शर्मा,अमन गौड़,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना,सुनील कुमार, ओपी चैहान,संजय अग्रवाल,मनीष कर्णवाल,आनन्द रावत,बीएस तेजियान, हाजी नईम कुरैशी, मकबूल कुरैशी,रविबाबू शर्मा,मनीष कर्णवाल,राव आफाक अली,अंजू द्विवेदी,संतोष चैहाऩ,अशोक उपाध्याय ,तेलूराम प्रधान,ठाकुर रतन सिंह,हिमांशु द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए हरीश रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जगह जगह राजनीतिक सुपारी किलर खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार में ओवैसी की पार्टी ने वोट काटकर तेजस्वी यादव को नुकसान पहुंचाया था और तेजस्वी सरकार बनाते-बनाते रह गए थे। उसी तरह का प्रयोग भाजपा उत्तराखंड में भी करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कई राजनीतिक सुपारी किलर खड़े कर रखे हैं। जो धनबल के जरिए कांग्रेस के वोट काटकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की साजिश में लगे हुए हैं। जनता ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें नकारेगी। रोड़ शो में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल भी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, हरिद्वार जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी, हरिद्वार महानगर अध्यक्ष लव दत्ता, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित सभा आदेश पालीवाल,लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण शंखधर,मौसम अली,अंकित यादव,विपिन किमोठी,महेंद्र यादव,गौतम मिश्रा,नितिन यादव आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए और गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र रावत को समर्थन देने की अपील की। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।