Skip to main content

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

 


हरिद्वार। कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रिबन काटकर किया। हरिद्वार-रूड़की हाईवे स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी,कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग,मुरली मनोहर,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली,राजबीर सिंह,रविश भटीजा, एडवोकेट अरविंद शर्मा, अमन गौड,संतोष चैहान,ओपी चैहान,कैश खुराना,यशवंत सैनी,कैलाश प्रधान,बीपीएस तेजियान, ठाकुर रतन सिंह,मनीष कर्णवाल,दिनेश पुंडीर,बीएस तेजियान, ओम पहलवान, महावीर वशिष्ठ, गौरच कालरा,नितिन कश्यप सहित बड़ी संख्या में तमाम पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे विपक्ष पर दबाव बनाने की राजनीति की जा रही है। कांग्रेस को पंगु बनाने के लिए भाजपा जिस तरह से सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही हैं। उसे जनता समझ गई है। हरीश रावत ने भाजपा को गप्पु बताया और पप्पु को प्यारा बताया। हरीश रावत ने कहा कि गप्पू देश के लिए खतरनाक होता है और पप्पू विनम्र होता है। हमको पप्पू मुबारक है। लेकिन देश को गप्पू मुबारक नहीं होने चाहिए भाजपा गप्पू है। हमको पप्पू शब्द से कोई दिक्कत नहीं है। वो चाहते हैं कि इस बुढ़ापे में भगवान उन्हें भी पप्पू बना दें। हो सकता है वह मैं भी पप्पू अभियान चलाएं। इसके साथ ही कांग्रेस नेता दिनेश अग्रवाल के भाजपा नेताओं के संपर्क में होने की खबर पर हरीश रावत ने कहा कि दिनेश अग्रवाल कांग्रेस के मजबूत स्तंभ है। उनकी पार्टी छोड़ने की बात पर यकीन नहीं किया जा सकता। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा जैसे नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि वे तो पहले से ही आया राम गया राम रहे हैं। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोकसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान में शामिल होंगे। हालांकि कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता ही उनके लिए स्टार प्रचारक हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जिस प्रकार का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। उससे साफ है कि जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा कि उन्हे प्रत्येक वर्ग का समर्थन मिल रहा है। महंगाई, बेरोजगारी से परेशान जनता बदलाव चाहती है। जनता भाजपा की भाजपा की जुमलेबाजी को समझ चुकी है। जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।