Skip to main content

स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन किया

 हरिद्वार। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, भ्रष्टाचार उन्मूलन आदि विभिन्न प्रकल्पों पर कार्यरत एवं जन सेवा में निरन्तर समर्पित संस्था‘स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट’ रजि. की बैठक ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष चेतन चौबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम ट्रस्ट की कार्यकारिणी को भंग करके नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। नव कार्यकारिणी के विस्तार के लिए उपाध्यक्ष,सचिव,सहसचिव, कोषाध्यक्ष व सदस्यों का चुनाव कराया गया। इस दौरान प्रत्येक पद पर एक ही नामांकन आने पर ट्रस्ट के संस्थापक, अध्यक्ष द्वारा सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद पर अनुपम त्यागी,सचिव पद पर एडवोकेट आकाश चौहान,सहसचिव पद पर विजय ममगाईं, कोषाध्यक्ष पद पर हरिओम कुशवाहा व सदस्य के रुप में डॉली और मनोज कुनियाल को निर्विरोध मनोनीत किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष चेतन चौबे ने सभी नवविर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शपथ दिलायी। अध्यक्ष चेतन चौबे ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से आवाह्न करते हुए कहा कि ट्रस्ट के समस्त सेवा प्रकल्पों को गतिशील बनाने व धरातल पर उतारने के लिए बढ़-चढ़कर पूर्ण मनोयोग से अपनी भागदारी सुनिश्चित करें। उन्हांेने कहा कि ट्रस्ट का एकमात्र मुख्य उद्देश्य सामाजिक सेवा प्रकल्पों को सभी के सहयोग से पूरा करना है। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।