Skip to main content

केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर अपने लिए वोट मांगे

 मोदी जी की जय श्री राम, सीएम धामी बोले दो जीत का पैगाम 


हरिद्वार। झबरेड़ा विधानसभा में जनसभा के दौरान लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर अपने लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश से आवाज उठ रही है कि इस बार भाजपा चार सौ पार और फिर एक बार मोदी सरकार। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने संबोधन में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर त्रिवेंद्र सिंह के लिए वोट मांगी और उन्हें झबरेड़ा विधानसभा से भारी मतों से जीत दिलाकर भेजने की अपील की। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि 30 हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा में अपनी आस्था जताकर भाजपा ज्वाइन कर ली है। त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा भारत की जनता की पार्टी है। केवल भाजपा ही जनता के हितों के लिए काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास। मोदी जी के इस विजन के कारण आज देश ही नहीं पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन हुआ है। कहा कि 75 साल की उम्र में भी हमारे प्रधानमंत्री युवा है। वह लगातार 18 से 20घंटे देश के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए ऐतिहासिक काम किये हैं। अब हमारी जिम्मेदारी है कि बदलते भारत को आगे बढ़ाते हुए देश को और अधिक मजबूत करे। उन्होंने कहा कि इस बार जो चार सौ पार का नारा है उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है। देश की जनता चाहती है कि एक बार फिर मोदी सरकार आए। इसीलिए हमें 19 तारीख को सबसे पहले अपने मत का प्रयोग करना होगा। कहा कि यदि आज विपक्ष के लोग भाजपा में आ रहे हैं तो यह सनातन की ताकत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित के लिए किये गए कार्यों के बारे में बताया। बताया कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए कई योजनाओं का लाभ दिया। केंद्र की योजनाओं का आज प्रदेश की जनता को पूरा लाभ मिल रहा है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां समान नागरिकता कानून को लागू किया गया। हमने नकल विरोधी कानून बनाकर नकल माफियाओं की कमर तोड़ने का काम किया है। दंगा करने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए भी कड़े कानून बनाए हैं। सीएम धामी ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से जीत दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने हैं। अब देखना है कि प्रदेश की कौन सी लोकसभा सीट सबसे अधिक मतों से जीत का रिकार्ड बनाती है। सीएम ने जनसभा में पहुंची जनता को रूद्रपुर में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनसभा में कहा था कि जब यहां से जाओ तो जनता जर्नादन को मेरी राम राम कहना। सीएम धामी ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री के संदेश को पहुंचाते हुए राम राम की, जवाब में जनता ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जय के नारे लगाए। कार्यक्रम में सांसद नरेश बंसल, सांसद डॉ कल्पना सैनी,विधायक प्रदीप बत्रा,जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल,रविंद्र पनियाला समेत तमाम भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंच पर मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।