Skip to main content

मां भगवती के पावन चरित्र श्रवण से तामसिक व दैत्य वृत्ति का नाशः आलोक गिरी

 हरिद्वार। श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी,मायापुर के संत स्वामी आलोक गिरी महाराज ने कहा कि वासंतिक एवं शारदीय नवरात्र में मां भगवती के पावन चरित्र का श्रवण करने से भक्तों अंतः करण में उत्पन्न होने वाले तामसिक व दैत्य वृत्ति का नाश होता है,मन को निर्मलता की प्राप्ति होती है। नवरात्र में मां भगवती की साधना सभी वांछित मनोकामनाएं पूर्ण होती है। श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान-नर्मदेश्वर महादेव मंदिर निकट फूटबॉल ग्राउंड, जगजीतपुर मे आयोजित श्रीमद् देवी भागवत ज्ञान यज्ञ के पाचवे दिन आचार्य पं.सोहन चंद्र ढौण्डियाल ने बताया कि देवी भागवत में देवी की तीन प्रमुख चरित्र का वर्णन किया गया है प्रथम,मध्यम और उत्तम चरित्र। महिषासुर दैत्य के अत्याचार से संसार को मुक्त कराने के देवताओं द्वारा अपने तेजपुंज से देवी की दिव्य प्रादुर्भाव महालक्ष्मी के रूप हुआ और यही देवी महिषासुर का संहार करके महिषासुर मर्दनी बनीं। मध्यम चरित्र में मां जगदम्बा कौशिकी व कालिका बन शुंभ निशुंभ का वध करती है। उत्तम चरित्र में माता रानी की दिव्य कृपा राजा सुरथ और समाधी वैश्य प्राप्त करते हैं। देवी की यही पावन चरित्र दुर्गा सप्तशती के नाम से विख्यात है इनका विधिवत पूजन व पाठ किया जाय तो समस्त मंगलकामनाओं को पूर्ण करने व आसुरी वृत्तियों का संहार करने में सक्षम है। कथा संयोजक पुजारी बाबा मनकामेश्वर गिरी महाराज ने कहा कि भक्तों को मार्मिक कथा के साथ-साथ मधुर संगीत के द्वारा माता रानी की जसगान और आनंदित कर रहा है। महिला मंडल के सभी सदस्यगण व श्रद्धालुगण भाव से नृत्य करते हुए पावन पर्व को महोत्सव के रूप में आनंद ले रहे है। इस मौके पर पूनम पोखरियाल,निर्मला देवी,उमा रानी,प्रिंसी त्यागी,रुचि अग्रवाल,मोहिनी बंसल,उमा धीमान,शिखा धीमान,विनीता, किरण भट्ट,कमला भट्ट,मीनाक्षी भट्ट,मंजू उपाध्याय,पुरी रावत,किरण डबराल,कमला जोशी,प्रद्युम्न सिंह, हरीश चौधरी,विशाल शर्मा,आशीष पंत,प्रांजल शर्मा,अंकुर शुक्ला,कुलदीप शाह सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।