Skip to main content

ज्ञान का भण्डार हैं वेद-स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी


 हरिद्वार। श्री सूरत गिरि बंगला गिरिशानंद आश्रम में आयोजित अतिरूद्र महायज्ञ के दौरान शनिवार को वैदिक विद्वानों को सम्मानित किया गया। यज्ञ की पूर्णाहुति 8 अप्रैल को होगी। 29मार्च को दक्षिण भारतीय वैदिक विद्वानों के आचार्यत्व में अतिरूद्र महायज्ञ का शुभारम्भ हुआ था। इस अवसर पर अपने आशीवर्चन देते हुए आश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज ने विद्वानों को सम्मानित करते हुए वैदिक संस्कृति के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि वेद हमारी मूल जड़ हैं और वैदिक परंपरा को जीवित रखना ही हमारा परमदायित्व है। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में लोग इस विचार से विमुख नहीं हो सकते कि वेदों में निहित सच्चाइयां संजोए जाने योग्य नहीं हैं। वेद ज्ञान का भण्डार हैं। इसलिए, यह विचार कि हमें वेदों में निहित सत्य को समझना और प्रचारित करना चाहिए। आश्रम की प्राचीन परंपरा रही है कि वैदिक मार्ग,वेद अध्ययन,वैदिक यज्ञ अनुष्ठान मंे रत रहना अपना निज धर्म समझता है। यही आश्रम का मूल बीज है। जिसका आश्रम प्राचीन काल से रक्षण करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि संस्कृत सबसे प्राचीन भाषा है और यह पूर्णतया वैज्ञानिक भाषा है। उन्होंने कहा कि संस्कृत में जो लिखा जाता है,वहीं बोला जाता है। जबकि अन्य किसी भाषा में ऐसा नहीं है। उन्होंने वहां मौजूद वेदपाठी छात्रों से मन लगाकर विद्याध्ययन करने और अपनी वैदिक सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह का शुभारम्भ वेदपाठी छात्रों द्वारा मंगलाचरण से हुआ। कार्यक्रम में प्रो.भोला झा पूर्व प्राचार्य,भगवान दास,आदर्श संस्कृत महाविद्यालय,प्रो.निरंजन मिश्र भगवान दास,आदर्श संस्कृत महाविद्यालय,डा.ओम प्रकाश भट्ट,डा.शैलेश कुमार तिवारी,डा.हरीश चन्द्र तिवाड़ी,डा.कंचन तिवारी,डा.अरुण कुमार मिश्र,डा.दामोदर परगांई, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय,गौरव शास्त्री संस्कृत भारती,प्रो.शिवशंकर मिश्र,आचार्य बालकृष्ण त्रिपाठी श्रीस्वामी महेश्वरानन्द सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय को नगद धनराशि,अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोठारी स्वामी उमानंद गिरि,स्वामी विश्व स्वरूपांनंद गिरि महाराज,स्वामी प्रदीप गिरि,स्वामी कमलानंद गिरि,स्वामी वल्लभदास,आचार्य शिव पूजन,सुधीर तिवारी समेत संस्कृत के छात्र व आश्रमस्थ संत व विद्यार्थी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।