Skip to main content

शांतिकुंज में मलयाली परिजनों का सनातन संवाद सत्र सम्पन्न

दुबई सहित देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे प्रतिभागी, शिविर में हुए कुल 28 सत्र


 हरिद्वार। केरल,राजस्थान,महाराष्ट्र,दिल्ली,गुजरात सहित दुबई से आये दो सौ अधिक मलयाली परिवारों को सात दिवसीय सनातन संवाद शिविर का आज समापन हो गया। शिविर में कुल 28सत्र हुए,जिसमें यज्ञ का ज्ञान विज्ञान,संस्कार,संजीवनी विद्या,गायत्री महाविद्या,कर्मफल सिद्धांत सहित अनेक विषयों पर जानकारी दी गयी। प्रतिभागियों ने शांतिकुंज अधिष्ठात्री स्नेहसलिला शैलदीदी से भेंट की और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पूज्य आचार्यश्री के विचारों में-साहित्यों में आज के समस्त समस्याओं का समाधान निहित है। इसका स्वाध्याय के बाद जीवन में उतारने से सफलता निश्चित है। श्रद्धेया शैलदीदी ने मलयाली भाषा में युग साहित्य एवं जन जागरण की गतिविधियों के विस्तार पर मार्गदर्शन किया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए युवा आइकॉन डॉ.चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि मनुष्य का जीवन ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार है। इसे संवारें और ईश्वरीय विधान के अनुसार जीवन जियें। समापन सत्र को संबोधित करते हुए उमेश शर्मा ने कहा कि मनुष्य एक विचारशील प्रणाली है। चिंतन,मनन करने की क्षमता के कारण ही दुनिया के अन्य प्राणियों से श्रेष्ठ माना गया है। परमात्मा ने मनुष्य को ही बौद्धिक शक्ति दी है, जिससे वे स्वयं सुखी रहें और अपने दूसरों को सुखी रहने के लिए सेवा,सुश्रुषा कर सकें। शिविर के समन्वयक ने बताया कि सात दिवसीय इस सनातन संवाद शिविर में केरल, राजस्थान,महाराष्ट्र आदि सहित दुबई से भी मलयाली प्रतिभागी शामिल रहे। इन्हें धर्मतंत्र के लोकशिक्षण,यज्ञ का ज्ञान विज्ञान,सनातन संस्कृति के महात्म्य, संस्कारों की वैज्ञानिक पृष्ठभूमि आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गयी। सम्पूर्ण का मलयाली व अंग्रेजी में भाषान्तर ज्योतिष प्रभाकरण एवं श्रीमती मीना कृष्ण कुमार ने किया। वहीं प्रतिभागियों ने तीर्थ नगरी हरिद्वार का भ्रमण कर यहाँ की संस्कृति से अवगत हुए। विदाई के पूर्व जन जागरण रैली निकाली, जिसमें मलयाली भाई बहिन सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।