हरिद्वार। श्री रामलीला कमेटी रजि. द्वारा श्रीरामलीला भवन में श्री रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रीरामजन्म उत्सव पर श्रीरामलीला भवन में प्रसिद्ध भजन गायक मनोज शर्मा एंड पार्टी द्वारा गाए भजनों से समस्त राम भक्त हर्षित एवं भाव विभोर हो गए। श्री रामलीला संपत्ति कमेटी के अध्यक्ष सुनील भसीन ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव सैकड़ो वर्षों की तपस्या एवं बलिदान के धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि भगवान श्रीराम से मर्यादा पूर्ण तथा गरिमा पूर्ण जीवन कैसे जीना है सीखना चाहिए। संस्था के मंत्री रविकांत अग्रवाल तथा महामंत्री महाराज किशन सेठ ने कहा कि भगवान राम दुनिया के आदर्श पुरुष हैं। हमें उनकी तरह से जीवन जीने की कोशिश करनी चाहिए। तभी हमारा जीवन सफल होगा। भगवान राम के जन्म के पश्चात उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगवत शर्मा,अंजना चड्ढा,डा.संदीप कपूर,पवन शर्मा, कृष्णा खन्ना,राहुल वशिष्ठ,वीरेंद्र गोस्वामी, गोपाल छिब्बर,डा.रमेश खन्ना,कन्हैया खेवड़िया,विशाल गोस्वामी,सुरेंद्र अरोड़ा, महेश गॉड, मनोज बेदी,दर्पण चड्ढ़ा,सुनील वधावन, संजय कपूर, नवीन सिंघल आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Comments
Post a Comment