Skip to main content

सातवें नवरात्र को होता है मां कालरात्रि का पूजन-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री

 


हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के तत्वावधान में जिला कारागार रोशनाबाद में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के सातवें दिन की कथा श्रवण कराते हुए कथाव्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सातवें नवरात्रि के दिन मां काली का पूजन किया जाता है। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण में वर्णन मिलता है कि जब शुभ निशुंभ नामक दैत्यों ने पाताल लोक से पृथ्वी लोक पर आकर ब्रह्मा की तपस्या कर उनसे स्त्री द्वारा अपनी मृत्यु का वरदान प्राप्त कर विचार करते हैं कि जब कोई मनुष्य,देवता,राक्षस या कोई पुरुष हमें मार ही नहीं सकता है तो भला कोई स्त्री हमे क्या मारेगी। यह सोचकर उन्होंने स्वर्ग पर आक्रमण कर दिया। इसी बीच रक्तबीज नामक दैत्य ने शिव की तपस्या कर वरदान प्राप्त किया कि मेरे रक्त की एक बूंद पृथ्वी पर गिरने से हजारों रक्तबीज उत्पन्न हों। शुंभ निशुंभ के साथ मिलकर रक्तबीज देवताओं एवं मनुष्यों को सताने लगा। तब सभी देवता एवं मनुष्यों ने मिलकर के मां भगवती की आराधना की। मां भगवती काली रूप में उत्पन्न होकर रक्तबीज का रक्त पान कर शुंभ निशुंभ का संघार कर देती हैं। तभी से भक्त मां काली का पूजन कालरात्रि के रूप में करते हैं। मां कालरात्रि का पूजन करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि हमें अपने सामाजिक दायित्व को निभाना चाहिए। श्रीमद्देवी भागवत कथा का श्रवण करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। मां मनसा देवी जेल में बंद कैदियों को सद्बुद्धि प्रदान कर सामाजिक जीवन का आशीर्वाद प्रदान करे। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने भी कहा कि वेद पुराण एवं शास्त्र के बताए मार्ग पर चलते हुए अपने भीतर से बुराइयों को दूर करना चाहिए। भीतर की बुराइयां तभी दूर होती हैं। जब हम शास्त्रों का अध्ययन करते हैं एवं कथाओं का श्रवण करते हैं। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि परशुराम अखाड़ा हमेशा समाज कल्याण के लिए आगे रहता है। समय-समय पर जिला कारागार में देवी भागवत,श्रीमद् भागवत,राम कथा सहित कई धार्मिक आयोजन अखाड़े के द्वारा कराए जाते रहे हैं और आगे भी कराए जाएंगे। ताकि हमारे भीतर की बुराइयां दूर हो एवं समाज में अच्छे नागरिक बनकर हम अपना जीवनयापन कर सकें। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज,महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी महाराज,महंत गोविंद दास,महंत रामदास,शुभम गिरी,रूद्रानंद महाराज,अमर उपाध्याय,संतोष दीक्षित,लोकेश कुमार,खुश उपाध्याय ,अश्मित कौशिक,हर्ष पंडित, आशीष,सोनू,शशिकांत आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।