हरिद्वार। शुक्रवार को संपन्न हुए मतदान में मूक बधिरजनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि मूक बधिर और दिव्यांगजन हमेशा से राष्ट्रहित में मतदान करते आए है। इस बार के मतदान में मूक बधिर और दिव्यांगजनों की संख्या पहले से बहुत अधिक रही। मतदान में मूक बधिरों और दिव्यांगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सक्षम ईसीआई एप में उनका पंजीकरण किया गया। मूक बधिरजनों और दिव्यांगजनों में जागरूकता लाने में यह एप काफी कारगर है। उन्होंने कहा कि संगठन के संपर्क में रहने वाले देश भर के मूक बधिरों की भी वीडियो कॉलिंग के जरिए इंडियन साइन लैंग्वेज में सक्षम ईसीआई एप में रजिस्ट्रेशन करने में मदद की गई। प्रशासन की और से मूक बधिरों एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गयी थी। इसका लाभ भी मिला। संदीप अरोड़ा ने बताया कि देवभूमि बधिर एसोसिएशन की प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा,विवेक केशवानी,सरदार मोंटू,विद्यांशु खुल्लर,देव शर्मा,रजत कुमार,अवनीश,अभय सिंह, राजकुमार,सुनील जोशी,हेमंत कुमार,किशन सहित बड़ी संख्या में मूक बधिरजनों ने मतदान कर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह किया।
Comments
Post a Comment