Skip to main content

समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करती है मां भगवती-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री

 


हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के तत्वाधान में जिला कारागार रोशनाबाद में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के तीसरे दिन की कथा श्रवण कराते हुए कथा व्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि नवरात्रि में मां भगवती का नौ दिन तक पूजन और अष्टमी और नवमी के दिन मां भगवती के निमित्त हवन यज्ञ कर कन्या पूजन किया जाता है तो मां प्रसन्न होकर समस्त मनोकामनाएं पूर्ण कर देती हैं। शास्त्री ने बताया कि कन्या पूजन में दो वर्ष से दस वर्ष तक की कन्या का ही पूजन करना चाहिए। दो वर्ष की अवस्था की कन्या को‘कुमारी कन्या’कहते हैं इनका पूजन करने से दुख तथा दरिद्रता दूर होती है,तीन वर्ष की कन्या ‘त्रिमूर्ति’ कहलाती है इसका पूजन करने से धर्म,अर्थ,काम तीनों की सिद्धि होती है। चार वर्ष की कन्या ‘कल्याणी’कही जाती है। जो इनका पूजन करता है उसे सर्वत्र विजय सुख प्राप्त होता है। पांच वर्ष की कन्या ‘रोहणी’ कहलाती है। शरीर में होने वाले रोगों का नाश इनका पूजन करने से होता है। छःवर्ष की कन्या ‘कालिका’ कहलाती है इसका पूजन करने से सभी शत्रु नष्ट हो जाते हैं। सात वर्ष की कन्या ‘चंडिका’ कहलाती है। इनका पूजन करने से ऐश्वर्य का विस्तार होता है। आठ वर्ष की कन्या ‘शांभवी’कहलाती है। इनका पूजन करने से किसी के द्वारा किया गया तंत्र मंत्र सम्मोहन समाप्त हो जाता है। नौ वर्ष की कन्या ‘दुर्गा’ कहलाती इसका पूजन करने से सभी शत्रु नष्ट हो जाते हैं और परलोक में जाकर सुख की प्राप्ति होती है। दस वर्ष की कन्या ‘सुभद्रा’ कहलाती है। इनका पूजन करने से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कैदियों को संबोधित करते हुए बताया कि मां भगवती की आराधना करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने मां अपने बच्चों के अपराधों को क्षमा कर देती है। जेल में सजा काट रहे कैदी अपराध यदि मन से मां भगवती के चरणों में बैठकर क्षमा मांगे तो मां उन्हें क्षमा कर देगी। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि,स्वामी परमानंद, समाजसेवी आशीष मेहता,पंचपुरी हलवाई समाज के अध्यक्ष सोमपाल कश्यप,संजू अग्रवाल, भोलू कुमार,राकेश उपाध्याय,कमलेश उपाध्याय,अश्मित कौशिक,हर्ष पंडित,आशीष,सोनू,शशिकांत आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...