Skip to main content

गुरू गोविंद सिंह के जीवनवृत्त पर प्रकाशित पुस्तक ‘‘सर्वस्वदानी जननायक गुरु गोबिंद सिंह’’ का राज्यपाल ने किया विमोचन

सूर्य के प्रकाश की तरह है गुरू गोविंद सिंह का व्यकित्व-राज्यपाल


 हरिद्वार। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह के जीवनवृत्त पर प्रकाशित पुस्तक ‘‘सर्वस्वदानी जननायक गुरु गोबिंद सिंह’’का विमोचन किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि यह एक अद्भुत संयोग है कि बैसाखी के शुभ अवसर पर हम इस पुस्तक का विमोचन कर रहे है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने अपनी प्रतिभा और दूरदर्शिता से समाज को नई दिशा प्रदान की और मानवीय हितों का संरक्षण किया। गुरु गोबिंद सिंह का व्यक्तित्व सूर्य के प्रकाश की तरह है। जिन्होंने अपने व्यक्तित्व से सदियों से मुरझाए,निराश, हताश, लाखों करोड़ों लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाई थी। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे महान समाज सुधारक के जीवनवृत्त पर पुस्तक का लेखन बेहद प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से प्रत्येक मानव तक गुरु गोबिंद सिंह के संदेश पहुंचे,यही हमारा प्रयास होना चाहिए। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में स्थापित श्रीगुरु गोबिंद सिंह शोध पीठ द्वारा किए गए शोध को पुस्तक का रूप देने के लिए बधाई दी। उन्होंने कुलपति संस्कृत विश्वविद्यालय ,डा.दिनेशचंद्र शास्त्री और पुस्तक के लेखक,डा.अजय परमार,समन्वयक श्रीगुरु गोबिंद सिंह शोध पीठ संस्कृत विश्वविद्यालय को इस संकलन के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक श्रीगुरु गोबिंद सिंह द्वारा सिखाए गए मार्ग को अपनाने और समाज को एक नई दिशा देने का काम करेगी। पुस्तक विमोचन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डा.चिन्मय पंड्या ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वैशाखी का पर्व भारतीय चिंतन का भारतीय इतिहास एवं भारतीय ज्ञान परम्परा की अद्भुत घटना है। हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने अपने विचार रखे और श्री गुरु गोबिंद सिंह को मानवता के लिए एक समरसता का सूत्रधार बताया। उन्होंने ऐसे महापुरुषों की जीवनी को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कुलपति संस्कृत विश्वविद्यालय प्रो.दिनेशचंद्र शास्त्री ने बताया कि श्री गोबिन्द सिंह का व्यक्तित्व एक जीवन्त कार्यशाला है। जो हमें सत्य के पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गुरु गोबिन्द सिंह शोध पीठ के द्वारा गुरु गोबिन्द सिंह के शाहबजादों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर शोधपरक कृति का प्रकाशन किया जायेगा। पुस्तक के लेखक डा.अजय परमार ने पुस्तक के बारे में जानकारी दी और इसके विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन,विधि परामर्शी राज्यपाल अमित कुमार सिरोही,अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस. भदौरिया,कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो.सुरेखा डंगवाल,कुलपति आयुर्वेद विश्वविद्यालय डा.अरुण कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक सूचना ड.नितिन उपाध्याय,संस्कृत विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक लखेन्द्र गौथियाल,श्रीमती हरविंदर नौनी बग्गा,डी.एस.मान,डा.एस.एस.खेरा,डा.रश्मि,डा.उमेश शुक्ल,कुमारी रितिका सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनय सेठी ने किया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।