Skip to main content

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान का प्रयोग अवश्य करें


 हरिद्वार। देश में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान का प्रयोग अवश्य करें। वोट का अधिकार देश के लोकतंत्र को मजबूत करता है। मत का अधिकार लोकतंत्र में व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। मताधिकार करने से राजनीति में समतुल्यता बनाये रखता है। चुनाव प्रक्रिया को सशक्त करने का मूल मंत्र वोट का प्रयोग करना ही है। वोट का जहाँ प्रयोग होता हैै वहा पर राजनेता के व्यक्त्तिव्य का परीक्षण होता है। लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया सफल तभी मानी जाती है जहाँ पर शत् प्रतिशत वोट डालने का प्रयोग किया जाता है। वोट का प्रतिशत बढ़ने से लोकतंत्र में जनता विश्वास करती है। विदेशों में लोकतंत्र का हवाला देते हुए कहा जाता है कि भारत की चुनाव प्रक्रिया बहुत अच्छी है। लोकतंत्र को लेकर भारत की चर्चा विश्वस्तर पर की जाती है। आज गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय भवन सभागार में वोट जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। आयोजन में शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्रों को वोट डालने की शपथ कुलपति द्वारा दिलाई गई। इस अवसर पर समविश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.सोमदेव शंताशु ने कहा कि देश को मजबूत और लोकतंत्रमय बनाना है तो सभी लोग 19 अप्रैल को संसदीय चुनाव में मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत आयोजित मतदाता शपथ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे प्रोफेसर सोमदेव शतांसु,कुलपति गुरुकुल कागंडी समविश्वविद्यालय ने सभी शिक्षक, अधिकारियों कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से भारत की लोकतांत्रिक परम्परा को सशक्त करने के लिए निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की स निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह असवाल ने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम की रूपरेखा एवं क्लब के गठन और उद्देश्यों की जानकारी साझा की स एमबीए की छात्रा हिमाशी तोमर ने मतदान करने की महत्ता पर अपने विचार रखे तथा एमसीए के छात्र आयुष डंगवाल ने मतदान जागरुकता विषय पर एक कविता प्रस्तुत की। जिले की मतदान जागरुकता अभियान (स्वीप) के नोडल टीम के सदस्य डॉ संतोष चमोला ने चुनाव प्रक्रिया के बारे महत्तवपूर्ण जानकारियां दी। क्रीड़ा प्रभारी डॉ अजय मलिक ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में एनसीसी तथा एनएसएस के छात्र छात्रों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम में पहुँचे मुख्य प्रशिक्षक डा.संतोष चमोला सदस्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ने उपस्थित छात्र व छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए मतदान सम्बधित विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का आवाहन किया। प्रो.वी के सिंह,डॉ शिवकुमार चौहान,डॉ.ऋषि शुक्ला,डॉ जगराम मीणा,डॉ विपिन शर्मा,डॉ हरेंद्र सिंह,डॉ.पवन कुमार,डॉ.विपिन्न कुमार, डॉ.उद्यम सिंह,डॉ.दीपक कुमार,डॉ.ऋषि शुक्ला,डॉ.हिमाशु पण्डित,डॉ.वरूण बख्शी ,डा.सुचित्रा मलिक,डा.अंजली राणा,डा.सुरेखा राणा,डॉ.नमीता जोशी,डॉ.बिन्दु मलिक,डॉ.सीमा शर्मा ,डा0 मुदिता अग्निहोत्री,डा.रेखा मलिक,डा.मृदुला जाशी,डा.निधि हाण्डा,डा. रितू अरोड़ा,डा.सुनीता मदान,सत्येन्द्र सिंह,अजय कुमार,मदनलाल जाट,डॉ.पंकज कौशिक,कुलभूषण शर्मा,संजय कुमार ,अजय कुमार,कमल बिष्ट,संदीप, आदि सहित सभी कार्मिकों ने भाग लिया। शांति पाठ तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।