Skip to main content

देवी भागवत कथा श्रवण करने से बंदियों के जीवन में होगा परिवर्तन-पंडित अधीर कौशिक

 


हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के तत्वावधान में जिला कारागार रोशनाबाद में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के पंाचवे दिवस की कथा श्रवण कराते हुए कथा व्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि देवराज इंद्र तथा देवताओं पर जब-जब संकट आया तो मां भगवती ने हमेशा उनकी रक्षा की। शास्त्री ने बताया कि एक बार देवताओं के गुरु बृहस्पति जब स्वर्ग पहुंचे तो देवताओं ने उन्हें अनदेखा कर दिया। जिस कारण देव गुरु बृहस्पति ने समस्त देवताओं का त्याग कर दिया और गिरिकंदरा में जाकर तपस्या करने लगे। बिना गुरु के गति नहीं होती है। गुरु ही असत्य से सत्य की ओर चलने की प्रेरणा देता है और अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। इंद्र ने गुरु के ना रहने पर त्वष्टाऋषि के पुत्र विश्वरूप को गुरु बनाया। विश्वरूप ने इंद्र को नारायण कवच का ज्ञान दिया। परंतु विश्वरूप जब यज्ञ करते तब असुरों के लिए भी यज्ञ में आहुति प्रदान कर देते। इंद्र ने यह देख कर विश्वरूप का वध कर दिया। विश्वरूप के पिता त्वष्टाऋषि को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने यज्ञ किया और यज्ञ द्वारा वृत्तासुर की उत्पत्ति हुई। वृत्तासुर ने ब्रह्मा से वरदान प्राप्त किया कि मेरी मृत्यु किसी से ना हो। तब इंद्र ने भगवान नारायण के कहने पर मां भगवती की तपस्या की। मां भगवती ने प्रसन्न होकर के इंद्र को आशीर्वाद दिया। मां भगवती के आशीर्वाद से इंद्र ने वज्र द्वारा वृत्तासुर का वध किया। परंतु इंद्र को ब्रहम हत्या लग गई। ब्रह्महत्या के निवारण के लिए इंद्र ने नौ दिनों तक देवी भागवत कथा का श्रवण किया। शास्त्री ने बताया कि नवरात्रि में जो श्रद्धालु भक्त देवी भागवत कथा का पाठ और पूजन करता है। मां भगवती उसके समस्त कष्टों एवं संकटों को दूर कर देती है। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि मां के गर्भ से कोई भी अपराधी बनाकर जन्म नहीं लेता है। सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों से पीड़ित होकर जाने अनजाने में मनुष्य अपराध कर बैठता है। देवी भागवत कथा श्रवण करने और अपने अपराधों का प्रायश्चित करने पर मां की कृपा से कारगर से मुक्ति मिल सकती है। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधीर कौशिक ने बताया कि बंदियों के सुधार के लिए उन्हें देवी भागवत कथा का श्रवण कराया जा रहा है। बहुत जल्द राम कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी बंदी गृह में किया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी रूद्रानंद महाराज,कुलदीप शर्मा,अश्मित कौशिक,हर्ष पंडित,आशीष,सोनू, शशिकांत आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।