Skip to main content

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने हरीश रावत पर लगाए परिवारवाद के आरोप

 


हरिद्वार। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी रहे नेताओं और संतों ने उनपर परिवार को बढ़ावा देने के आरोप लगाए।मंगलवार को प्रैस क्लब में आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान राजेश रस्तोगी ने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद हावी है। पार्टी छोड़ने के पहले वे अपने लोगों के साथ रोए थे। वे भी अच्छे जनप्रतिनिधि बन सकते थे।  लेकिन हरीश रावत के परिवारवाद मे फंसे होने पर निराश होकर जब उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो उन पर गलत आरोप लगाए गए। राजेश रस्तोगी ने कहा कि प्रियंका गांधी के मंच पर प्रदेश अध्यक्ष और किसी भी नेता का भाषण नहीं होता लेकिन हरीश रावत की बेटी और बेटे का भाषण कराया जाता है। पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि हरिद्वार के लोगों ने हरीश रावत को सांसद बनाया। जिसके बाद वे केंद्रीय मंत्री बने। 2019 में उन्होंने नैनीताल से चुनाव लड़ा जबकि सबने उन्हें कहा था कि हरिद्वार से चुनाव लड़े। 2024 में अपने बेटे को टिकट दिलवाया। कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी हैं जो चुनाव लड़ सकते थे। स्वामी ऋषिश्वरानंद ने कहा कि हरीश रावत परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। उत्तराखंड के लोगों को एनडी तिवारी के बाद हरीश रावत से उम्मीद थी। लेकिन उन्होंने रंग बदला और परिवारवाद की राजनीति में चले गए। आत्मयोगी देव महाराज ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं के दम पर हरीश रावत आगे बढ़े और सांसद,केंद्रीय मंत्री तथा मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे। लेकिन उन्होंने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की और परिवारवाद को बढ़ावा दिया। जिससे निराश होकर कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर हुए। बाबा हठयोगी ने कहा कि वह किसी राजनीतिक पार्टी में नहीं हैं। लेकिन वर्तमान में देश को मोदी सरकार की जरुरत है। इसलिए अपने वोट से भाजपा सरकार का चयन करें। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि  सीएम रहते हुए हरीश रावत ने धार्मिक संस्थानों को कब्जाने के प्रयास किए। भगवान के श्राप से वह सत्ता से दूर हो गए। इस दौरान सत्यरानाराशण शर्मा, आत्मयोगी देव माहाराज, संजीव चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।