Skip to main content

धूमधाम से मनाया गया कुर्मांचल मण्डल सांस्कृतिक संगठन का वार्षिकोत्सव

 


हरिद्वार। कुर्मांचल मण्डल सांस्कृतिक संगठन का वार्षिकोत्सव भेल सामुदायिक केंद्र में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि प्रो.डा.नर्मदा रावत ने कहा कि कुमाऊँ की संस्कृति का अलग ही महत्व है। तीज,त्यौहार,खानपान,रहन-सहन की यह साझा संस्कृति विदेशों में भी उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है। कुमांउनी गीत,गाथाएं,प्रथाओं को आदर के साथ विदेशी लोग भी अपना रहे हैं। हरिद्वार शहर में भी लोक संस्कृति की यह बयार पिछले बीस पच्चीस वर्षों से अनवरत बह रही है। इसके लिए कुर्मांचल मण्डल द्वारा किये जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। डा.नर्मदा ने कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि आने वाली नई पीढ़ी को इसके बारे में विस्तार से बताएं। विशिष्ट अतिथी मनोज गहतोड़ी ने पहाड़ में तेजी से हो रहे परिवर्तन पर सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोगों का जीवन पहाड़ जैसा ही होता है। संघर्ष से मिली सफलता का अहसास पहाड़ में जन्म लेने वाले जनमानस में सर्वत्र दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि हमारी लोक संस्कृति ही हमारी पहचान है। इस पहचान को बनाये रखने की जिम्मेदारी सभी की है। पिछले वर्षों में तेजी से पहाड़ी संस्कृति को बदलते हुए देखा गया है। लोक के लिए गीत,झोड़े,चांचरी गाने वाले लोकगायकों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन न मिल पाने के कारण उनकी स्थितियां ठीक नहीं हैं,जो चिंता का विषय है। कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले सभी बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी को भाव विभोर कर दिया है। यह प्रयास लगातार जारी रहने चाहिए। संगठन के वरिष्ठ संरक्षक पूर्व सभासद जगत सिंह रावत ने कहा कि हम सभी को एक दूसरे के सुख दुःख में निरंतर सहयोग करने के लिए आगे आने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किये। कार्यक्रम का संचालन भगवत सिंह रावत व पूरन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कुर्मांचल मण्डल के अध्यक्ष भूपेश पांडे ,उपाध्यक्ष अमरपाल सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द सती,महासचिव बलबीर सिंह,सांस्कृतिक सचिव खीम सिंह,कोषाध्यक्ष जीवन पांडे,संरक्षक उमराव सिंह मनराल,शेर सिंह,देवी दत्त,शम्भू प्रसाद पंत,धानी पंत,नवीनचन्द्र जोशी,पूरन सिंह रावत,कार्यकरिणी सदस्य उमेश बहुगुणा,इंदर भण्डारी ,नन्दन सिंह कठायत,नन्दन सिंह रावत,ललित राणा,प्रकाश पंचोली,ललित नेगी,लक्ष्मण नेगी, राजेंद्र जोशी ,तारादत्त जोशी,मनोहर तडागी,कमल रावत,भगत सिंह रावत,रविन्द्र रौतेला,नवीन गिरि,अनील पांडे,दिनेश पाठक सहित भारी संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।