हरिद्वार। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम व जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने डा.हरिराम आर्य इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर अपना डाला। मतदान के बाद जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि देश में योग्य सरकार और विकसित भारत बनाने के लिए मतदान किया है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। संत सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं। सशक्त भारत के लिए मतदान कर योग्य व्यक्ति को चुना जाना चाहिए। मतदान का अधिकार भारत का संविधान देश के नागरिकों को देता है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment