हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने चंडीघाट स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। सभी से मतदान की अपील करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महायज्ञ है। सभी घर से निकले और लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति दें। उन्होंने बताया कि उनके आश्रम में अनवरत् यज्ञ चल रहा है। यज्ञ करने के बाद उन्होंने सबसे पहले मतदान किया। मां भगवती के निमित्त यज्ञ के साथ मतदान लोकतंत्र और राष्ट्र का महायज्ञ है। प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। आपका वोट आपको अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार होता है। इसलिए मठ,मंदिरों और घरों से निकले और मत का उपयोग करें। इस दौरान रामेश्वर से द्वादश ज्योर्तिलिंग के दर्शनों के लिए पदयात्रा पर निकले सदाशिवम नागराज,सेलवम,वेलुमुरूगन और मुत्थु स्वामी आदि संतों ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर स्वामी कैलाशानंद गिरी से भेंट और मां दक्षिण काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने सभी संतों को मां की चुनरी और नारियल भेंटकर स्वागत किया। सदाशिवम नागराज स्वामी ने बताया कि देश भर में स्थित सभी 12ज्योर्तिलिंग के दर्शनों के लिए उन्होंने 17मार्च को रामेश्वर से पदयात्रा शुरू की है। पदयात्रा के क्रम में वे हरिद्वार पहुंचे हैं और श्रीदक्षिण काली मंदिर सहित सभी पौराणिक मंदिरों के दर्शन व संत महापुरूषों से भेंट कर रहे हैं। इस दौरान स्वामी अंवतिकानंद ब्रह्मचारी ,स्वामी बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी,आचार्य पवनदत्त मिश्र सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment