Skip to main content

कम्पनी को सभी मजदूरों को एक समान सुविधा मिलनी चाहिए

 


हरिद्वार। देवभूमि श्रमिक संगठन हिंदुस्तान युनिलीवर की दो पारियों में हुई आम सभा संपन्न रविवार 28 अप्रैल को शिवलोक कालोनी तरुण हिमालय में देव भूमि श्रमिक संगठन हिंदुस्तान युनिलीवर की आम सभा की शुरुआत एक क्रांतिकारी गीत के साथ की गयी। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के शहीदों को याद करते हुए मजदूर वर्ग के संघर्षो के इतिहास पर  चर्चा में मजदूरों के लिए 8घंटे काम 8घंटे आराम एवं 8 घंटे मनोरंजन के नारे के साथ शासन सत्ता में मजदूर वर्ग की भागीदारी करने के लिए मई दिवस के शहीदों ने निर्णायक संघर्ष में भागीदारी की। देवभूमि श्रमिक संगठन के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि हमें सर्वप्रथम कंपनी में मान्यता के चुनाव के लिए संघर्ष करना होगा और अनाधिकृत छुट्टी करने पर मिलने वाले एक कार्य दिवस वेतन के 3गुणा कटना यह मजदूरों के साथ सबसे बड़ा धोखा एवं अन्यायपूर्ण है। हमें इसके खिलाफ जुझारू संघर्ष करने की आवश्यकता है। यूनियन के महामंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि कंपनी में प्रथम व्यक्ति से अंतिम व्यक्ति तक एक ही प्रकार की सुविधा होनी चाहिए। सभी यूनियनों के साथ एक समान व्यवहार होना चाहिए। आज हुई सभा के सभाध्यक्ष मंगल सिंह ने कहा कि हमें बुरें इतिहास से सबक लेकर,बेहतर भविष्य के लिए कम्पनी के समस्त मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करना होगा। आम सभा में,संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चे हरिद्वार के संयोजक एवं फूड्स श्रमिक यूनियन आईटीसी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह,भेल मजदूर ट्रेड यूनियन बीएमटीयू के महामंत्री अवधेश कुमार, सिमेंस वर्कर्स यूनियन (सी एण्ड एस इलेक्ट्रिकल्स लि०) के महिपाल सिंह एवं इंकलाबी मजदूर केन्द्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार आदि मजदूर प्रतिनिधियों ने भी देवभूमि श्रमिक संगठन के न्यायपूर्ण संघर्ष में पूर्ण सहयोग व समर्थन करने की बात कहीं।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।