Skip to main content

श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ चलाएगी भारत जोड़ो सनातन जोड़ो अभियान-सुरेश राठौर

 लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों का समर्थन देने का फैसला 


हरिद्वार। श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ ने भारत जोड़ो सनातन जोड़ो अभियान चलाने का ऐलान किया है। शनिवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुरेश राठौर रविदासाचार्य ने दलित समाज से लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों का समर्थन करने की अपील भी की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुरेश राठौर ने कहा कि रविदास महापीठ के मुख्यालय में कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की बैठक में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों की राय पश्चात सर्वसम्मति से भाजपा और उसके सहयोगी दलों को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ देश दुनिया के लाखों करोड़ों रविदासी समाज से जुड़ा सामाजिक संगठन है और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की शिक्षाओं एवं विचारों को देश और दुनिया में पहुंचने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो सनातन जोड़ो अभियान के तहत देश में नरेंद्र मोदी सरकार का पुनःगठन होना आवश्यक है। समाज को याद करना चाहिए कि बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से हमें वोट का अधिकार दिया है। एक-एक वोट बहुमूल्य है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार एक वोट से गिर गयी थी। सरदार पटेल  एक वोट से पार्षद का चुनाव हार गए थे। सभी भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान करें। श्री गुरू रविदास महापीठ के संगठन महामंत्री सूरजभान कटारिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रविदासाचार्य सुरेश राठौड़ देशभर में श्री गुरु रविदास कथाओं के माध्यम से सनातन धर्म को जोड़ने में लगे हैं। उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश,हरियाणा, पंजाब,महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश,राजस्थान,गुजरात,छत्तीसगढ़ तथा दिल्ली आदि राज्यों में कथाओं के माध्यम से ईसाई तथा मुस्लिम मिशनरियों के चुगल में फंस रहे दलित समाज में एक नई सनातनी सोच को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश दुनिया की सबसे शक्तिशाली और बड़ी पार्टी है। गत विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भी महापीठ ने भाजपा का समर्थन किया था। पूर्व की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का समर्थन करने का फैसला किया गया। पत्रकारवार्ता के दौरान विजय प्रेमी,मंजीत बाली,सुरजीत कुमार,धर्म सिंह एडवोकेट,उर्मिला,हितेन्द्र चौधरी,बलवीर रत्न,डा.प्रकाश दिलारे ,सरदार जसबीर मेहता,मोहित गौतम,धर्मेन्द्र,रोहित,रवि आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।