Skip to main content

कीटनाशक दवाओं का छिड़काव व नालों की सफाई करे नगर निगम - अनिरूद्ध भाटी


 हरिद्वार। नगर निगम क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं के छिड़काव व नालों की सफाई की मांग को लेकर भाजपा पार्षद दल के नेता रहे निर्वतमान पार्षद अनिरूद्ध भाटी व प्रशांत सैनी ने नगर आयुक्त को सम्बोधित ज्ञापन सहायक नगर आयुक्त श्यामसुन्दर को सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि समूचे नगर निगम क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव व नालों की सफाई युद्ध स्तर पर होना अत्यन्त आवश्यक है। उन्हांेने कहा कि उत्तरी हरिद्वार स्थित वार्ड 3 दुर्गानगर संत बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ ही घनी आबादी वाला क्षेत्र है। जिसमें दुर्गानगर बस्ती व मुखिया गली में वन क्षेत्र से आने वाले नाले निकलते हैं। क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में आश्रम,धर्मशालाएं व होटल स्थित हैं। वार्ड की आबादी के सापेक्ष 10 गुना तीर्थयात्रियों की आबादी प्रतिदिन इस क्षेत्र में निवास करती हैं। यात्रा सीजन व आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु क्षेत्र में कूड़ेदान,कीटनाशक दवाईयों व धूएं का छिड़काव नगर निगम द्वारा किया जाना जनहित में अत्यन्त आवश्यक है। यात्रियों की भारी आमद के दृष्टिगत दुर्गानगर,मुखिया गली,कमलदास कुटिया,बैकुण्ठ धाम,कैलाश गली व पावन धाम मार्ग पर कीटनाशक दवाओं व धुएं के छिड़काव की अत्यन्त आवश्यकता है। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि साथ ही वार्ड 3दुर्गानगर,भूपतवाला में आगामी वर्षाकाल के दृष्टिगत संभावित जल भराव के निराकरण हेतु नालों की सफाई होना जनहित में जरूरी है। जिनमें आनन्द आश्रम से लेकर गोकुल धाम तक,वैदिक मोहन आश्रम से लेकर राम मंदिर तक,खन्ना पैलेस होटल से लेकर मैगो होटल हाईवे तक,दुर्गानगर से प्रारम्भ होकर नगली बेला होते हुए,कल्याण कमल आश्रम मुखिया गली से प्रारम्भ होकर लोकनाथ घाट तक नालों की शीघ्र सफाई की जाये। निवर्तमान पार्षद प्रशांत ने कहा कि कनखल क्षेत्र में भी क्षेत्रवासी व आने वाले तीर्थयात्री गंदगी व मच्छरों से परेशान हैं। विशेष अभियान चलाकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव व नालों की सफाई प्रारम्भ होनी चाहिए। सहायक नगर आयुक्त श्यामसुन्दर ने कहा कि जनहित के विषयों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा वार्ड अध्यक्ष नीरज शर्मा,व्यापारी नेता संजय पाल,दिनेश शर्मा,रूपेश शर्मा,सुखेन्द्र तोमर,आशू आहूजा,सतीश पाल,हंसराज आहूजा, दीपक पंत,नरेश पाल,नाथीराम प्रजापति,विक्की प्रजापति,राघव ठाकुर,सोनू पंडित,आदित्य यादव,गोपी सैनी,रवि पाण्डेय,विनोद पाठक, छोटू पाल समेत अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।