Skip to main content

हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनायी गयी ईद

 



हरिद्वार। ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर और देहात में ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क की खुशहाली और अमन चैन की दुआएं मांगी। ईद को लेकर लोगों में खास उत्साह रहा। सवेरे सबसे पहले ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा की गयी। नमाज अदा करने के बाद देश की खुशहाली, एकता, भाईचारे और तरक्की की दुआएं की गयी। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। ईद के अवसर पर घरों में मीठी सेवईयां और कई तरह के पकवानों से मेहमानों का स्वागत किया गया। ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की और से सुरक्षा और साफ सफाई के विशेष इंतजाम किए गए थे। ज्वालापुर स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के लिए सुबह से भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी। ईदगाह में मौलाना वाहिद नमाज अदा करायी। ईद की नमाज अदा कराते हुए मौलाना वहीद ने कहा कि ईद खुशियों का पैगाम देता है। प्यार मोहब्बत के जज्बात आपस में होने चाहिए। नफरत समाप्त कर मुल्क के निजाम को बेहतर बनाएं। सुख,शांति व अमनो चैन से ही देश मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने देश दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। मुल्क की तरक्की में सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए। मौलाना आरिफ ने कहा कि त्योहार मनाते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दें। मुल्क में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहार तहजीब एवं परंपराओं के संवाहक हैं। हिंदू मुस्लिम बढ़-चढ़कर एक दूसरे के त्योहारों में अपनी हिस्सेदारी निभाते हैं। विभिन्न धर्म समुदायों के बीच आपसी प्यार मोहब्बत ही भारत की पहचान है। ईद उल फितर का पर्व अमन,खुशी,इंसाफ,बराबरी और भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। सब मिलकर देश में अमन ओ अमान,इंसाफ,भाईचारे और गंगा जमुना तहजीब को बरकरार रखने में एक दूसरे का सहयोग करें। ईदगाह कमेटी के सदर इरफान अंसारी, सचिव हाजी नईम कुरैशी ने सभी को ईद पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय परंपरांओं मे पर्वो का विशेष महत्व है। खुशीयों के साथ ईद पर्व को मनाएं। गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दें। राष्ट्र की एकता अखण्डता बनाए रखने में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। हाजी छम्मा ठेकेठार,हाजी रफी खान,एडवोकेट फुरकान अली,छम्मन पीरजी,युनुस मंसूरी,सद्दीक गाड़ा,सरफराज गौड़,जमशेद खान,जमील गौड़,मुकर्रम अली, अफजल ख्वाजा,मुस्तफा ख्वाजा,हाजी शहाबुद्ीन अंसारी, शाहनवाज सलमानी,जाफिर अंसारी, मनव्वर कुरैशी,अरबाज अली,इसरार सलमानी,जमीन गौड़ आदि ने भी सभी ने ईद की शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा.संजय पालीवाल,पूर्व सभासद अशोक शर्मा,महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग,वरूण बालियान,प्रदीप चौधरी,अंकित चौहान,यशवंत सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल,दिनेश पंुडीर,शुभग अग्रवाल,अरविंद चंचल,संजय शर्मा,नौमान अंसारी,आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईद की नमाज अदा कर लौट रहे नमाजियों को ईद की बधाई दी।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।