Skip to main content

श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने धूमधाम से मनायी परशुराम जयंती

 


हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन श्री चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 51 ब्राह्मणों द्वारा गायत्री मंत्रों एवं 8चिरंजीवी की पूजा मालवीय घाट ऋषिकुल पर आयोजित की गयी। इस दौरान पंडित अधीर कौशिक,भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री,जलज कौशिक ने मां गंगा की पूजा अर्चना,हवन यज्ञ कर श्रीपरशुराम भगवान का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता जा रहा था। तब भगवान परशुराम ने अवतरित होकर शास्त्र और शस्त्रों के साथ धर्म की रक्षा करने का काम किया। इसलिए आज भी भगवान परशुराम की जयंती पर शस्त्र और शास्त्र दोनों की पूजा की जाती है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम चिरंजीवी हैं। जो भगवान परशुराम का पूजन करता है। उसकी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। भगवान परशुराम साक्षात भगवान नारायण के ही अवतार हैं। भगवान परशुराम ने किसी भी क्षत्रिय का संघार नहीं किया। बल्कि उनका संघार किया जिन्होंने सनातन धर्म को समाप्त करने का प्रयास किया और जो संत ब्रह्म भक्तों पर अत्याचार करते थे। भगवान का अवतार ही सनातन की रक्षा के लिए होता है। हम सभी को जाति धर्म में ना बंट कर एक होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा भगवान परशुराम से मिलती है। अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था। अक्षय तृतीया के दिन जो भी दान पुण्य एवं गंगा स्नान करता है। उसके पुण्य कभी भी समाप्त नहीं होते हैं। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर परशुराम अखाड़ा द्वारा मां गंगा का पूजन कर सभी के घरों में सुख समृद्धि आयु आरोग्य वृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा की ओर से परशुराम चौक पर कढ़ी चावल का प्रसाद भी वितरित किया गया। जोगेंद्र तनेजा ,प्रशांत शर्मा,कुलदीप शर्मा,पंडित विष्णु प्रसाद,वाशु,अर्णव शर्मा,विष्णु गौड,अश्मित कौशिक,पंडित खलेंद्र शास्त्री,आचार्य गिरीश मिश्रा,पंडित महादेव भट्ट,सार्थक पाल,राजीव बिष्ट,हर्षवर्धन शर्मा, अतुल पाराशर,विभोर राणा,निशांत राणा,राकेश सेमवाल,पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत के भाई वीरेंद्र रावत, महामंडलेश्वर रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज,सुनील प्रजापति,विनोद मिश्रा,संजय शर्मा,सुमित चावला,जतिन प्रधान,डा.आरडी शर्मा एवं श्रीअखंड परशुराम अखाड़ा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।