Skip to main content

गंगा की निर्मलता एवं अविरलता के लिए हर नागरिक योगदान दें-श्री महंत बिष्णुदास

 श्रद्वालुओं को भागवत कथा का कराया श्रवण



हरिद्वार। श्री गुरुसेवक निवास में जारी उन्नीसवीं गुरु स्मृति महोत्सव के तहत आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन कथा व्यास आचार्य रवि शंकर ने भागवत की महिमा के साथ साथ भगवान कृष्ण के विभिन्न स्वरुपों के बारे श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पूजन करवाकर प्रकृति का संवर्धन करने की प्रेरणा दी। कथा का श्रवण कराते हुए आचार्य जी ने बताया कि एक बार जब बृजवासी देवराज इंद्र का पूजन करने जा रहे थे। कृष्ण ने सभी बृजवासीयों से पूछा कि इंद्र का पूजन करने से क्या होता है। बृजवासीयों ने कहा इंद्र बरसात के देवता हैं। बारिश होती है तो हरी हरी घास उत्पन होती है। उस घास को खाकर गाय दूध देती है और हम दूध दही माखन को बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। कृष्ण ने बृजवासियों से पूछा आप लोगों ने देवराज इंद्र को कभी देखा है। ब्रजवासियों ने मना कर दिया कि कभी देखा तो नहीं है। कृष्ण ने कहा जिसको देखा नहीं है उसका पूजन करने से क्या लाभ। हमारे प्रत्यक्ष देव गोवर्धन देव हैं जो कि हमें साक्षात दर्शन दे रहे हैं। गोवर्धन पर्वत के ऊपर पेड़ पौधे हरियाली प्रकृति के कारण हम श्वांस ले पा रहे हैं। जिससे हम जीवित हैं। हमारी गौमाता को भी घास की व्यवस्था यह प्रकृति कर रही है। हम सब को प्रकृति और पेड़ पौधों का पूजन करना चाहिए। कृष्ण के कहने पर सभी बृजवासियों ने गोवर्धन का पूजन किया। उन्होंने कहा कि आज सभी को प्रकृति की रक्षा एवं सुरक्षा का संकल्प लेना होगा। इस मौके पर उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णु दास जी महाराज ने सभी को गंगा सप्तमी की सभी को शुभकामनाएं व बधाई देते कहा कि मान्यता है कि जिस दिन गंगा जी की उत्पत्ति हुई वह दिन बैशाख शुक्ल सप्तमी थी। इसी दिन माँ गंगा स्वर्ग लोक से शंकर की जटाओं में पुहंची थी। उन्होंने कहा कि इस धरती पर गंगा मैया मुक्तिदायनी हैं। मां गंगा में डुबकी लगाने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मनुष्य को मुख्य प्राप्ति होती है उन्होंने लोगों से गंगा की निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखने में व्यक्तिगत रूप से हर स्तर पर योगदान देने की अपील की उन्होंने कहा कि केवल सरकार के भरोसे गंगा की निर्मलता नहीं रखी जा सकती बल्कि इसमें जन-जन को अपना योगदान देना होगा। हम सब का दायित्व है कि हम सब गंगा की निर्मलता को बनाए रखने का कार्य करें। इससे पूर्व देर शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न भागों से होते हुए हर की बेरी पर जाकर गंगा आरती के साथ संपन्न हुई शोभायात्रा का जगह श्रद्धांजलि स्वागत किया। इस दौरान महंत प्रेम दास,पुनीत दास, पुजारी पुरुषोत्तम दास,अधिकारी राघवेंद्र दास,अमन दास,पुजारी राम चन्द्र दास,मुकेश जोशी, आशीष गौड़, गणेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।