हरिद्वार,ा। कार्यक्रम के दौरान महानगर युवा इंटक अध्यक्ष मोनिक धवन ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर मजदूरों को स्थायी रोजगार दिया जाना चाहिए। लंबे समय से चला आ रहा बिचौलिया सिस्टम खत्म किया जाए। मजदूरों के वेतन से ठेकेदारा जो मुनाफा काटता है। ठेकेदारी प्रथा खत्म कर वह राशि सीधे मजूदर को मिलनी चाहिए। जिससे उनके जीवन में सुधार आ सके। उन्होंने कहा कि इससे पलायन पर भी रोक लगेगी। सरकार को मजदूरों के हक में फैसला करना चाहिए। मंजू रानी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि देश की तरक्की देश के कामगारों और किसानों पर निर्भर करती है। मजदूरों को पर्याप्त वेतन मिले और उनके अधिकारों की रक्षा की हो। कार्यक्रम में लक्ष्मी मिश्रा,फैयाज अली,विशाल कुमार,महेंद्र गुप्ता,वीरेंद्र भारद्वाज आदि मौजू रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment