Skip to main content

वयोवृद्ध शिक्षाविद जोगेंद्र लाल जग्गी पंचतत्व में विलीन,शिक्षा जगत में शोक की लहर,


 हरिद्वार। जाने-माने वयोवृद्ध शिक्षाविद जोगेंद्र लाल जग्गी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। कनखल श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे आलोक कुमार ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे इकलौता पुत्र,पुत्रवधू और पौत्री छोड़ गए। उनके निधन पर शिक्षा जगत में शोक छा गया। उन्होंने 87साल की अवस्था में कनखल ,(हरिद्वार) के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज,सतीघाट,कनखल में करीब 37वर्षों से ज्यादा समय तक उन्होंने गणित,अंग्रेजी और अर्थशास्त्र के शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की। वे शिक्षा जगत के नियमों के विशेषज्ञ माने जाते थे। 1936 में उनका जन्म अविभाज्य भारत के पिंडीघेब (रावलपिंडी) कस्बे में हुआ था। भारत विभाजन के बाद वे 11साल की उम्र में पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गए और उन्होंने कनखल में श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज में एक छात्र के रूप में शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने इसी विद्यालय में शिक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदान की। सनातन धर्म परिवार से उनका गहरा नाता था। वह आयुर्वेद के भी अच्छे ज्ञाता थे और कई वर्षों तक उन्होंने सनातन फार्मेसी का संचालन किया। उनके निधन पर श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा (पंजाब)नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ देशबंधु,कार्यकारी अध्यक्ष इंद्र मोहन गोस्वामी,कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता,प्रबंधक सतपाल ब्रह्मचारी, कॉलेज की प्रधानाचार्या मीनाक्षी जोशी,उपाध्यक्ष महंत स्वरूप बिहारी शरण,पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी,डॉ.प्रदीप जोशी,तोष जैन,बालेंदु शर्मा,पूर्व प्रधानाचार्य ईश्वर दयाल बिश्नोई,रविंद्र कुमार मिश्रा,सुभाष चंद्र भाटिया,बलवीर सिंह चौहान,सुनील दत्त पांडेय,अरुण खन्ना,मनोज खन्ना,डॉ.आनंद बल्लभ जोशी,राजीव पंत,गोपाल दत्त जोशी,गोविंद,गंभीर सिंह राणा आदि ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।