Skip to main content

कृष्ण कृपा से वह ब्रज मंडल में गोपी बनकर जन्म लेता है- पंडित पवन कृष्ण शास्त्री


हरिद्वार। श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में गुप्ता परिवार द्वारा पितृ मोक्ष के लिए निज निवास आर्यनगर ज्वालापुर हरिद्वार में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के षष्टम् दिवस भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने महारास लीला का श्रवण करते हुए बताया सत्य को त्रेता द्वापर कलयुग युग युगों से जो भी भगवान की भक्ति मार्ग पर चलते हुए भगवान श्री कृष्ण को पाना चाहता है। कृष्ण कृपा से वह ब्रज मंडल में गोपी बनकर जन्म लेता है। वेदों के जितने भी मंत्र हैं सब गोपी बनाकर के प्रकट होते हैं। भगवान श्री कृष्ण का दिव्य सानिध्य प्राप्त करते ह।ैं शास्त्री ने बताया सभी के मनोरथों को पूर्ण करने के लिए श्री कृष्ण ने शरद कालीन पूर्णिमा की रात्रि को दिव्य रात्रि बना दिया एवं सुंदर बंसी बजनी प्रारंभ की जो बंसी की धुन को सुनकर के गोपीकाएं श्री कृष्ण से मिलने के लिए वन में पहुंच गई कन्हैया का अंग संग प्राप्त करते हुए गोपिकाओं ने सुंदर गोपी गीत गया। जिस गोपी गीत से भगवान श्री कृष्णा प्रसन्न होकर के समस्त गोपिकाओं के मनोरथ को पूर्ण करते हैं। शास्त्री ने बताया प्रत्येक कृष्ण भक्तों को गोपी गीत का पाठ करना चाहिए। संपूर्ण भागवत भगवान श्री कृष्ण का श्री अंग है। परंतु गोपी गीत भगवान की आत्मा बताई गई है। शास्त्री ने देवी रुक्मणी एवं द्वारकाधीश श्री कृष्ण के विवाह महोत्सव का भी प्रसंग श्रवण कराया सभी भक्तों ने नाचते गाते हुए सुंदर-सुंदर झांकियां के माध्यम से विवाह का आनंद लिया। इस अवसर पर मुख्य यजमान चेतन स्वरूप गुप्ता,योगेश कुमार गुप्ता,दुर्गेश गुप्ता,लक्ष्मी गुप्ता,देव गुप्ता,दिव्यांशु गुप्ता,राकेश गुप्ता,प्रीति गुप्ता,मुदिता गुप्ता,गिरिराज गुप्ता, पद्मलता गुप्ता,मोहित गुप्ता,विमलेश गुप्ता,हेमलता रानी,रजनी गुप्ता ने भागवत जी का पूजन किया


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।