Skip to main content

भगवान राम के जीवन की घटनाओं कि सजीव वर्णन है श्रीमद् बाल्मीकिय रामायणः वेदांती महाराज


 हरिद्वार। ब्रह्मर्षि डॉ.रामविलास दास वेदांती जी महाराज कहते हैं कि श्रीमद्वाल्मीकिय रामायण कथा ही नहीं,भगवान राम के जीवन की घटनाओं कि सजीव वर्णन है। जिस प्रकार आंवले को हथेली पर रखकर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उसी प्रकार महर्षि बाल्मीकि रचित रामायण को पढ़ने एवं सुनने से घटना सामने घटित हुई प्रतीत होती है। वाल्मीकि भगवान् राम के समकालीन थे। उन्होंने उनका चित्रण(वर्णन) वीर,मर्यादा पुरुषोत्तम,धर्मवेत्ता,कृतज्ञ, सत्यवक्ता,दृढव्रती के रूप में किया है। वाल्मीकि रामायण की शुरुआत द्रष्टव्य है-तपः स्वाध्याय निरतं तपस्वी वाग्विदांवरम्। नारदं परिपप्रच्छ वाल्मीकिर्मुनिपुंगवम्।।1।1।1।। कोन्वस्मिन् साम्प्रतं लोके गुणवान् कश्च वीर्यवान्। धर्मज्ञश्च कृतज्ञश्च सत्यवाक्यो दृढव्रतः।।1।1।2।। हरिद्वार में आयोजित श्रीमद् बाल्मीकिय रामकथा को लेकर महिला संयोजक मंडल के सदस्यों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को रंजीता झा,सोनी राय एवं रश्मि झा के साथ महिला मंडली के सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र में लोगों के घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र बांटे और लोगों से श्रीरामकथा में उपस्थित रहने की अपील की। वहीं माताओं एवं बहनों को कलशयात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रंजीता झा ने कहा कि श्रीमद् बाल्मीकिय श्रीराम कथा का हरिद्वार में आयोजन गर्व की बात है और सभी लोगों के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जाएगा। सोनी राय ने कहा कि श्रीराम कथा को लेकर महिला संयोजक मंडल के सदस्यों में गजब का उत्साह है। लगातार लोगों के घर-घर जाकर श्रीरामकथा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रश्मि झा ने कहा कि श्रीराम कथा में शामिल होकर सहयोग करने का शुभवसर मिला है। इस अवसर को जाया नहीं जाने देंगे। कलशयात्रा में 5100महिलाओं को जोड़ने का संकल्प हर हाल में पूरा किया जाएगा। रंजना शर्मा ने कहा कि श्रीराम कथा के सफल आयोजन में महिलाओं की भी बड़ी जिम्मेदारी है और महिलाएं अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अपराजिता ने कहा महिला शक्ति के उत्साह को देखते हुए स्पष्ट प्रतीत होता है कि कलशयात्रा भव्य एवं दिव्य स्तर पर आयोजित होगी। नीलम राय,अर्चना झा भावना मनवाल,अंजलि अग्रवाल,लता अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, प्रियंका पांडेय,हेमा चौहान,मीना दूबे,सुमन सहित अन्य महिला सदस्यों ने घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। कथा संयोजक सुनील सिंह ने बताया कि श्री राम कथा को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही है। श्री राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.रामविलास दास वेदांती जी महाराज के हरिद्वार आगमन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हरिद्वार में चारों ओर श्री राम कथा का आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है। कथा में रामप्रसाद सिंह,नवीन तिवारी,मनोज शुक्ला,रूपलाल यादव,राघवेंद्र शर्मा,संदीप रोड, लज्जे राम शर्मा,राकेश राय,डॉ नमन अग्रवाल,वरुण त्यागी,तुषार अग्रवाल,निर्मल ठाकुर, बृजभूषण तिवारी,पुरुषोत्तम लाल अग्रवाल,अमित कुमार गोयल,मुरारी कुमार पांडे,वरुण कुमार सिंह,चंद्रमणि राय,पंडित तरुण कुमार शुक्ला एवं हरिद्वार ग्रामीण से ज्ञानेंद्र सिंह,धनंजय सिंह,चंदन सिंह ,रविशंकर सिंह,शंभू मिश्रा,लक्सर से डॉक्टर अमित राय अर्जुन सिंह अजीत सिंह अभय सिंह ज्ञान प्रकाश सिंह,सीतापुर से वरूणेन्दु झा,अमरनाथ झा,अमरेश झा,प्रकाश झा,हरी आश्रय कॉलोनी,आदि योगी से अनिल उपाध्याय,अयोध्या प्रसाद,शेखर मालिक,मनोज श्रीवास्तव, बहादराबाद से विनोद सैनी,अतुल राय,संतोष पांडे,संजय राय,मनीष त्रिपाठी,राजेश श्रीवास्तव, कनखल से आलोक मिश्रा,पंकज मिश्रा,राजेश शर्मा,विपिन शर्मा,आशीष गॉड,निखिल अग्रवाल, ऋषभ गोयल,गौरव अग्रवाल,सूरज मिश्रा,सुनील गुप्ता,मयंक अग्रवाल,डॉक्टर नारायण पंडित, अवधेश झा,विष्णु देव शाह,विनोद शाह,नेहरू कॉलोनी महादेवपुरम मंत्रा सोसायटी से सुधांशु राय,वरुण शुक्ला,रंजीत राय,पियूष बंसल,अभिषेक लड़िया,मनीष यादव,राजेश बबून,दिलीप कुमार झा,सुमित कुमार झा,राम धाम कॉलोनी से अमित पाठक,रोशनाबाद नवोदय नगर से मनीष पाल, एसपी ओझा,अभिषेक सोलंकी,महेंद्र,सुनील कौशिक,दीप गंगा अपार्टमेंट से तुषार अग्रवाल, आनंद शर्मा,अमित,रघुराज पुंडीर,नरेंद्र चौधरी, राजेश्वर यादव,इंद्रलोक कॉलोनी से प्रमोद राय,बीके त्रिपाठी,बी.एन.राय,राजकुमार पाल,शिवालिकनगर से शशि भूषण पांडे,प्रवीन कुमार,विनीत बालियान,अनिल सुखेजा,अजय तिवारी,नारायण आहूजा,भेल से अमित शाही,अमृत रंजन,अतुल राय,के.एन.राय,राधे श्याम सिंह,टिहरी विस्थापित कॉलोनी से पवन शर्मा,जितेंद्र दुबे,दीपक राय ,दयाशंकर वर्मा,सुनील लावणी,संजीव गोयल,ज्वालापुर से अश्वनी कुमार,मोहन कुमार,गौरव बाली ,शहरी क्षेत्र हरिद्वार से कार्तिक शर्मा,विपिन शर्मा,धीरज शर्मा,किरण भाटिया,अमित त्यागी,शिवम अग्रवाल,रविकांत शर्मा,शरद,अभिषेक गुप्ता,राज ठाकुर,रामविलास यादव,अरविंद ओझा,दीपक टंडन,रुड़की भगवानपुर से दिनेश भारद्वाज,मनोज कुमार,अंकित गुप्ता सहित अन्य सदस्य कथा की तैयारी में जुटे हुए हैं।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।